• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीको के नए प्रावधान : औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस चौकी, अस्पताल और स्कूल के लिए जमीन होगी मुफ्त

RIICOs New Provisions: Land for Police Outposts, Hospitals, and Schools in Industrial Areas to be Free of Cost - Jaipur News in Hindi

जयपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों और कामगारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीको ने अपने नियमों का सरलीकरण किया है। संशोधित प्रावधानों के तहत अब औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक जनसुविधाओं के विकास के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

रीको भूमि निस्तारण नियम, 1979 के नियम 3 (जी) में आंशिक संशोधन करते हुए पुलिस चौकी, ईएसआई डिस्पेंसरी, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल देखभाल केंद्र (क्रेच) और सरकारी विद्यालयों के लिए भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कार्यस्थल के आसपास ही आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी। नए प्रावधान के अनुसार पुलिस चौकी के लिए अधिकतम 1 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित होगी, जिस पर केवल 10 रुपये का एकमुश्त आर्थिक किराया लिया जाएगा और कोई सेवा शुल्क देय नहीं होगा। इसी प्रकार सर्विस एरिया में सरकारी विद्यालयों के लिए भी भूमि निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग या स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के माध्यम से 250 वर्गमीटर या अधिक क्षेत्रफल पर क्रेच स्थापित करने के लिए भी भूमि निःशुल्क दी जाएगी। इस पर भी केवल 10 रुपये का एकमुश्त किराया लिया जाएगा और सेवा शुल्क माफ रहेगा। एसपीवी में संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों या भू-आवंटियों की भागीदारी आवश्यक होगी।
इसके अतिरिक्त उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार को कैलिब्रेशन टावर के लिए 500 वर्गमीटर तक तथा उपभोक्ता मामले विभाग को वर्किंग और सेकेंडरी स्टैंडर्ड लैब स्थापित करने के लिए क्रमशः 350 और 660 वर्गमीटर तक भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होने पर प्रचलित दरों के अनुसार आवंटन किया जाएगा।
रीको के इन नए प्रावधानों से औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और बाल देखभाल जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कामगारों और स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RIICOs New Provisions: Land for Police Outposts, Hospitals, and Schools in Industrial Areas to be Free of Cost
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: riico rules simplification, industrial area facilities rajasthan, free land allocation, police chowki land, esi dispensary, government school land, creche facility industrial area, rajasthan industry development, worker welfare facilities, spv industrial policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved