• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अग्निकांड के बाद रीको ने की कठोर कार्रवाई, मंत्री ने जताई संवेदना

RIICO takes strict action after fire in Khushkheda Industrial Area, Minister expresses condolences - Jaipur News in Hindi

जयपुर। खुशखेड़ा (भिवाड़ी) औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार 16 फऱवरी को हुए भीषण अग्निकांड पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं एवं शोक प्रकट किया है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों सक्रिय हो गईं। प्रभावी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई साथ ही स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। दुर्घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा रीको को राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार सभी इकाई प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों को विस्तृत परिपत्र जारी कर निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
इसके तहत औद्योगिक इकाइयों में संचालित खतरनाक, प्रदूषणकारी एवं अत्यधिक ज्वलनशील गतिविधियों की सघन निगरानी। बिना सक्षम प्राधिकारी की विधिवत अनुमति संचालित गतिविधियों पर तत्काल रोक। सुरक्षा मानकों एवं अग्नि सुरक्षा प्रावधानों का अनिवार्य एवं कठोर पालन और नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतना शामिल है।
उद्योग मंत्री द्वारा यह स्पष्ट किया कि यदि किसी औद्योगिक इकाई में आगजनी की घटना लापरवाही, अनधिकृत गतिविधियों अथवा नियमों के उल्लंघन के कारण पाई जाती है, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत संबंधित इकाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने या उल्लंघन निराकरण न होने की स्थिति में भूखंड आवंटन निरस्तीकरण सहित सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि निरीक्षण एवं प्रवर्तन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में उच्चतम सुरक्षा मानकों के पालन हेतु राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। खुशखेड़ा सहित अन्य संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा समीक्षा प्रारंभ कर दी गई है। राज्य सरकार एवं रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित, उत्तरदायी एवं नियमानुसार औद्योगिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RIICO takes strict action after fire in Khushkheda Industrial Area, Minister expresses condolences
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur-bhiwadi industry minister action, col rajyavardhan singh rathore, khushkheda industrial fire, investigation orders, victim support, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved