• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय सहकारी बैंको की समीक्षा बैठक वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न

Review meeting of Central Cooperative Banks held via video conferencing. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोतम दक एवं सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाॅं डाॅ. समित शर्मा की तरफ से केन्द्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक शासन सचिवालय में वीसी के माध्यम से ली गयी। इस बैठक में अपेक्स बैंक के प्रबन्ध निदेशक रणजीत सिंह चूण्डावत, एवं अधिकारियों के साथ-साथ केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबन्ध निदेशक एवं उनके स्टाफ सहित उपस्थित थे। पहली बार वीसी में सभी जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं के शाखा प्रबन्धक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को भी वीसी के माध्यम से जोडकर सहकार से समृद्वि, सहकारिता में सहकार एवं पैक्स कम्प्यूटराईजेशन जैसे विषयों पर व्यापक समीक्षा की गयी। सहकारिता मंत्री ने सभी बैंकों को बिजनेस डाईवर्सीफिकेशन करने बाबत निर्देशित किया। उन्हौने सभी बैंकों को नये खाते खोलने एवं जमाये बढाने बाबत निर्देशित किया।
शासन सचिव डाॅ. समित शर्मा ने एजेन्डा वार प्रत्येक बिन्दु पर चर्चा करते हुये सभी को आधार प्रमाणित उपस्थिति दर्ज करने बाबत निर्देशित किया। साथ ही पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के कार्य की विस्तृत विवेचना करते हुये सभी बैंकों को 28 जून, 2026 से पूर्व डाईनेमिक डे-एण्ड की स्थिति में पहुंचना सुनिश्चित करने बाबत निर्देशित किया।
डाॅ. शर्मा ने सभी को सूचित किया कि भारत सरकार के उत्कृष्ठ पैक्स के मापदण्डो के अनुसार राजस्थान से अलवर की नवगांव समिति प्रथम स्थान पर रही है। जिसके लिये पैक्स एवं बैंक को बधाई दी। साथ ही ‘‘सहकारिता में सहकार‘‘ के भारत सरकार के कार्यक्रम को मध्य नजर रखते हुये सभी दुग्ध सहकारी समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खोले जाने एवं बैंक मित्र बनाकर माईक्रो एटीएम जारी किये जाने के साथ-साथ आवश्यक ट्रांजेक्शन किये जाने बाबत निर्देशित किया। डाॅ. शर्मा ने सहकार सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई तक मनाये जाने बाबत आवश्यक कार्यवाही किये जाने एवं सभी पैन्डेंसी जीरो करने बाबत निर्देशित किया।
मंत्री एवं शासन सचिव महोदय द्वारा माईक्रो लेवल पर माॅनिटरिंग किये जाने बाबत सभी प्रबन्ध निदेशको को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में सहकारी बैंकों की विभिन्न बैकिंग मापदण्डो के आधार पर विस्तृत विश्लेषण करते हुये प्रत्येक सैक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों की अलग-अलग रैंकिंग बनायी गयी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review meeting of Central Cooperative Banks held via video conferencing.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias dr samit sharma, central cooperative banks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved