जयपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभु, श्योपुर प्रतापनगर में मुनि सुबल सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के मौके पर चल रहे 11 दिवसीय आध्यात्मिक श्रावक संस्कार साधना शिविर में गुरुवार को उत्तम संयम धर्म मनाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर मुनि सुबल सागर महाराज ने संयम धर्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयम कोई पूजा का विषय नहीं है, संयम तो जीवन का श्रृंगार है। संयम सिर्फ मनुष्य ही धारण कर सकता है, यदि मनुष्य अपने जीवन में थोड़ा सा भी संयम धारण कर ले तो मनुष्य जीवन सार्थक हो सकता है।
मुनि के सन्निध्य में अशोक शाह आबूजी वाले 32 दिन के उपवास कर रहे हैं। 11 दिन के उपवास करने वाले भी बहुत से लोग हैं। आज के सौधर्म इंद्र बनकर हुक्म चन्द जैन छारेड़ा वालों ने पूजा की। राजेश शाह ने शांति धारा कर पुण्यार्जन किया। शाम को सुगन्धदशमी मनाई गई। अष्ट कर्मों के नाश के लिए अग्नि में धूप खेई।
मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता - राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला - भाजपा
Daily Horoscope