• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा और कौशल विकास से होगा विकसित भारत का संकल्प पूर्ण : राज्यपाल बागडे

Resolve for a Viksit Bharat to be Realized Through Education and Skill Development: Governor Bagde - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास से ही विकसित भारत का संकल्प तेजी से पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी हो, जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता ही नहीं बढ़े बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सके। उन्होंने देश के सभी क्षेत्रों में विकास के साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था सशक्त किए जाने हेतु शिक्षा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताते हुए इसमें भारत को अग्रणी किए जाने का आह्वान किया। बागडे बुधवार को एक निजी होटल में "एजुस्किल्स समिट" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कहे की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी हो जिससे बालक के आत्मिक, शारीरिक और चरित्र का विकास हो। प्राथमिक स्तर से ही इससे जुड़ी शिक्षा दी जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेज भारत में आए, उससे पहले देश में आठ लाख गुरुकुल थे। भारतीय शिक्षा पद्धति बहुत अधिक विकसित थी। उन्होंने कहा कि लॉर्ड मैकाले ने जो शिक्षा पद्धति हमारे पर थोपी उससे गुलाम मानसिकता का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि इसीलिये विनोबा भावे ने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह से आजाद होते ही देश का झण्डा बदला गया, वैसे ही शिक्षा पद्धति बदली जानी चाहिए थी। इसलिए कि अंग्रेजों ने पश्चिम को श्रेष्ठ बताने के साथ धर्म बदलवाने वालों का इतिहास पढ़ाया। यही आजादी के बाद भी पढ़ाया जाता रहा।
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार शिक्षा में इससे आमूलचूल परिवर्तन हुआ। यह राष्ट्र हित में नई पीढ़ी को ज्ञान परंपरा से जोड़ने वाली है।
उन्होंने "विकसित भारत" के लिए प्राचीन ज्ञान से जुड़े कौशल विकास के साथ आधुनिक दृष्टि से कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें ऐसी शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता जताई जिससे वे नौकरी पाने को उत्सुक नहीं रहे बल्कि नौकरी देने वाले बने।
राज्यपाल ने इससे पहले शिक्षा और उद्योग समन्वय से जुड़े शिक्षा कौशल फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने इस दौरान शिक्षा और कौशल से जुड़ी पुस्तकों का भी लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Resolve for a Viksit Bharat to be Realized Through Education and Skill Development: Governor Bagde
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan governor, haribhau bagde, education, skill development, eduskills summit, developed india, national education policy, youth empowerment, employment, entrepreneurship, education industry collaboration, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved