जयपुर। महापौर विष्णु लाटा ने कहा है कि नगर निगम जयपुर के कर्मचारियों की आवास समस्या का जल्दी ही समाधान किया जायेगा। उन्होने इसके लिए कमेटी बनाकर इस प्रकिया को जल्दी निस्तारण करवाने का आष्वासन कर्मचारियों को दिया है। महापौर लाटा शुक्रवार को निगम मुख्यालय में तीज महोत्सव के तहत् मनाये जा रहे लहरिया एवं घेवर वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से सम्बन्धित सभी मुद्दो को शीघ्र निस्तारित करवाया जायेगा। इस दौरान उन्होने महिला कार्मिको को लहरिया एवं घेवर प्रदान किये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी ट्रेड यूनियन की अध्यक्ष कोमल यादव एवं महामंत्री प्रभात कुमार शर्मा ने कर्मचारियो कि समस्याओ से महापौर को अवगत करवाया। गौरतलब है कि तीज महोत्सव के तहत् निगम की महिला कार्मिको को मेंहदी लगाने की व्यवस्था भी निगम की और से की गई थी।
इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग सहित अधिकारी जनप्रतिनिधी एवं निगम कार्मिक उपस्थित रहे।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope