• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RERA का हंटर : मोजिका रियल एस्टेट को तगड़ा झटका, देरी पर खरीदार को ब्याज देने का आदेश

RERA strikes again: Mojika Real Estate suffers a major blow, ordered to pay interest to buyers for delays - Jaipur News in Hindi

- गिरिराज अग्रवाल -

जयपुर। राजस्थान रेरा (RERA) ने एक बार फिर घर खरीदारों के हितों की रक्षा करते हुए बिल्डरों की तारीख पर तारीख वाली कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। अथॉरिटी ने जयपुर के प्रसिद्ध प्रोजेक्ट 'मोजिका अल्टीमा' (Mojika Ultima) के प्रमोटर मोजिका रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह पजेशन में हुई देरी के बदले खरीदार को 10.80% की दर से ग्राहक को ब्याज का भुगतान करे। शिकायतकर्ता जगराम सिंह मीणा ने सांगानेर स्थित 'मोजिका अल्टीमा' प्रोजेक्ट में एक फ्लैट (नंबर 403, ब्लॉक बी) बुक किया था। जून 2016 में हुए समझौते के तहत बिल्डर को समय पर घर सौंपना था। रेरा पंजीकरण के अनुसार, प्रोजेक्ट पूरा होने की अपेक्षित तिथि 2 जनवरी 2021 तय की गई थी। हालांकि, बिल्डर ने फ्लैट की रजिस्ट्री (सेल डीड) मार्च 2022 में जाकर करवाई। इस देरी से परेशान होकर खरीदार ने रेरा का दरवाजा खटखटाया और विलंब अवधि के लिए ब्याज की मांग की।
बिल्डर के 'कोविड' बहाने पर रेरा की दो टूकः सुनवाई के दौरान बिल्डर ने 'फोर्स मेज्योर' (प्राकृतिक आपदा/कोविड-19) का हवाला देते हुए देरी को जायज ठहराने की कोशिश की। लेकिन रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने मामले की बारीकी से जांच की। अथॉरिटी ने माना कि सरकार द्वारा घोषित कोविड मोराटोरियम अवधि (2 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2022) के बावजूद, बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह बच नहीं सकता।
अथॉरिटी का कड़ा फैसलाः रेरा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रमोटर को 31 जनवरी 2021 से लेकर पजेशन देने की वास्तविक तिथि 24 मार्च 2022 तक का ब्याज देना होगा। ब्याज की दर 10.80% वार्षिक निर्धारित की गई है। अथॉरिटी ने मोजिका रियल एस्टेट को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह इस राशि का भुगतान 45 दिनों के भीतर सुनिश्चित करे। यह फैसला उन बिल्डरों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो निर्माण में देरी के लिए वैश्विक महामारी को ढाल बनाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RERA strikes again: Mojika Real Estate suffers a major blow, ordered to pay interest to buyers for delays
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan rera, mojika real estate, home buyer victory, delayed possession, jaipur real estate, property law, real estate justice, rera order, consumer rights, mojika ultima, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved