• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस समारोह-2026 -सिंचाई भवन में मुख्य अभियंता रवि सोलंकी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day Celebrations - 2026 - Chief Engineer Ravi Solanki Hoists National Flag at Irrigation Building - Jaipur News in Hindi

—उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान जयपुर । जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सिंचाई भवन में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। परिसर में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन रवि सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
समारोह में सोलंकी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें भारत के संविधान, मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। उन्होंने विभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के समर्पण, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सोलंकी ने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त करने के संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day Celebrations - 2026 - Chief Engineer Ravi Solanki Hoists National Flag at Irrigation Building
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day celebrations 2026, chief engineer ravi solanki, republic day celebration, ravi solanki, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved