• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस समारोह 2019- कौन मंत्री कहां करेगा ध्वजारोहण ,यहां पढ़ें

Republic Day Celebration 2019 - Who will minister to flag hoisting - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 23 जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों एवं राज्यमंत्रियों को अधिकृत किया है।

ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला बीकानेर, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल कोटा, उद्योग मंत्री परसादी लाल दौसा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल चूरू और कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, पाली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अजमेर, खान मंत्री प्रमोद भाया बारां, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बाड़मेर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीणा करौली, सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना चित्तौड़गढ़, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास टोंक, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद जैसलमेर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा सीकर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश सवाईमाधोपुर, जनजातिय क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिह भाटी सिरोही, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई जालौर, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना बूंदी, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली अलवर, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव धौलपुर, आयोजना राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, डूंगरपुर एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग झुंझुनू जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

शेष जिलों में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day Celebration 2019 - Who will minister to flag hoisting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day celebration 2019, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved