जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी होने शुरू हो गए है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के वक्त शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इस बारे में सभी विभागीय अधिकारियों की टिप्पणी मांगी जा रही है। वहीं जहां तक शिक्षा पद्धति हो या अन्य स्कूली यूनिफॉर्म या साइकिलों का मामला सभी की समीक्षा होगी।आपको बता दे कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने नवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल का रंग बदलकर भगवा कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन फिर भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने भगवा रंग की साइकिलों का वितरण छात्राओं को किया था। वहीं पूर्ववर्ती भाजपा के वक्त स्कूल यूनिफॉर्म में हल्के भूरे रंग की शर्ट, कुर्ता और कत्थई रंग की पैंट, स्कर्ट, सलवार लागू की थी। विपक्ष ने सरकार पर संघ जैसी ड्रेस लागू करने के आरोप लगाए थे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope