जयपुर। दिल्ली रोड स्थित नि स विश्वविद्यालय ने एक नाइजीरियन युवक को एम्पलॉई वीजा होने के बावजूद अपने यहां स्टूडेंट के रूप में एडमिशन दे दिया। यही नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सीआईडी को भी सूचना नहीं दी। मामले का पता चलने पर सीआईडी ने निम्स विश्वविद्यालय के खिलाफ माणक चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जांच अधिकारी एसआई सीमा पठान ने बताया कि सीआईडी के उपअधीक्षक लोकेश त्रिपाठी ने निम्स विश्वविद्यालय के जॉइन्ट डायरेक्टर पीके पांडे, रजिस्ट्रार केपी सिंह सहित अन्य उत्तरदायी अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नाइजीरियन नागरिक मिस्टर फेलिक्स ए पलॉई वीजा पर भारत आया था। उसने दिल्ली रोड स्थित निम्स विश्वविद्यालय में बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में एडमिशन लिया था। निमयों के अनुसार निम्स विश्वविद्यायल को सीआईडी को 24 घटे में नाइजीरियन विद्यार्थी के संबंध में सूचना उपलब्ध करवानी थी। जो उन्होंने 14 दिनों में भी नहीं करवाई।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope