• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुमंगल–दीपावली मेला–2025 में प्रसिद्ध लोककला विशेषज्ञ डॉ. रूमादेवी ने किया मेले का भ्रमण किया

Renowned folk art expert Dr. Ruma Devi visited the Sumangal-Diwali Mela 2025. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सुमंगल–दीपावली मेला–2025 में बुधवार को प्रसिद्ध लोककला विशेषज्ञ डॉ. रूमादेवी ने मेले का भ्रमण किया और राजीविका की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने महिला कलाकारों के कौशल, नवाचार और पारंपरिक कला को एक साथ प्रस्तुत करने के प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया और कहा कि इस प्रकार के मंच ग्रामीण महिला कलाकारों को पहचान और सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करते हैं। मेले में विदेशी आगंतुकों ने भी भ्रमण किया और राजीविका की महिला सदस्यों द्वारा प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों एवं स्थानीय व्यंजनों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के कौशल, उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारंपरिक कला की विविधता की प्रशंसा की और भारतीय संस्कृति को नज़दीक से समझने में गहरी रुचि व्यक्त की। ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित सुमंगल–दीपावली मेला–2025 में आज पारंपरिक लोक कला और चित्रकला को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित चित्रकला का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें जयपुर की मंडला आर्ट, प्रतापगढ़ की मंडना कला, अजमेर की बनी ठनी एवं पिचवाई पेंटिंग, तथा जयपुर की हैंड पेंटिंग प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गईं।
इन चित्रकलाओं में ग्रामीण परंपरा, कलात्मकता और सूक्ष्मता का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। राजीविका की महिला कलाकारों द्वारा की गई बारीक नक्काशी और कलात्मक शिल्प को मेले में आए विशिष्ट अतिथियों और आगंतुकों ने सराहा। आगंतुकों ने इन चित्रों में निहित पारंपरिक सौंदर्य, रंगों का संयोजन तथा रचनात्मकता की खुले शब्दों में प्रशंसा की।
यह प्रदर्शनी न केवल ग्रामीण कला को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है, बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सृजनशीलता एवं आत्मनिर्भरता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। सुमंगल दीपावली मेला 1 से 12 अक्टूबर 2025 तक इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए उत्पाद, पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प और प्रामाणिक व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Renowned folk art expert Dr. Ruma Devi visited the Sumangal-Diwali Mela 2025.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, sumangal-diwali mela 202, rajivika, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved