• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गिरनार पर्वत की सामूहिक वंदना सहित कराएंगे धार्मिक यात्रा

Religious Yatra with Vandana of Girnar Mountain - Jaipur News in Hindi

जयपुर। श्री दिगंबर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में 15 जुलाई से 22 जुलाई तक जैन तीर्थों की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। संघ के संरक्षक सुभाष चंद जैन ने बताया कि जयपुर से नारेली, केसरियाजी, पावांगढ़, सोनगढ़, पालीताना, सोमनाथ, जूनागढ़ के बाद भगवान नेमीनाथ की मोक्षस्थली गिरनारजी सिद्ध क्षेत्र के सामूहिक दर्शन लाभ व पर्वत वंदना कराई जाएगी। गिरनार पर्वत वंदना के बाद जीरावाला पार्श्वनाथ, पावांपुरी के दर्शन कराकर यात्रा जयपुर लौटेगी। इस धार्मिक यात्रा के लिए जिनेन्द्र जैन को मुख्य संयोजक, सुरेश ठोलिया, अमर चन्द दीवान खोरा बीसल, मैना देवी बाकलीवाल एवं राजेन्द्र जैन मोजमाबाद को संयोजक बनाया गया हैं। संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पदयात्रा संघ जयपुर की ओर से जयपुर से श्रीमहावीरजी के लिए 16 सितंबर से 32वीं पदयात्रा रवाना होगी। इसके लिए संयोजक राजकुमार बडज़ात्या को बनाया गया है। संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन संघ की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Religious Yatra with Vandana of Girnar Mountain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: religious yatra, girnar mountain, shree digambar jain padayatra sangh jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved