• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

शिक्षक भर्ती..ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम फेल, जाम में फंसे युवाओं के टूटे सपने.. यहां देखें तस्वीरें

खास खबर की अपील…बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें, अभ्यर्थियों की मदद करें

जयपुरः रीट की परीक्षा को देखते हुए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम फेल नजर आए। जगह-जगह जाम के हालात रहे। इसकी वजह से कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे। केवल 5 मिनट की देरी पर भी उन्हें परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया गया। इससे अनेक अभ्यर्थियों के सपने चकनाचूर हो गए। हालांकि रीट परीक्षा की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर शहर का ट्रैफिक प्लान एक दिन पहले ही इंटरनेट पर जारी कर दिया था। टोंक फाटक के पास परीक्षा केंद्र के बाहर रो रही एक युवती ने बताया कि वह झोटवाड़ा दादी का फाटक से सुबह 11 बजे निकली थी। लेकिन, जाम की वजह से टोंक फाटक आते-आते उसे 2.15 बज गए। यहां उसे प्रवेश नहीं दिया गया। जबकि इस परीक्षा के लिए वह 2 साल से तैयारी कर रही थी। इसी तरह सुबह की पारी में भी उदयपुर के धानमंडी स्कूल में भी 5 मिनट की देरी भी दो अभ्यर्थियों को भारी पड़ी। लेट होने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इन अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर से रिक्वेस्ट भी की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इनका रो रो कर हुआ बुरा हाल था।खास खबर डॉट की अपील है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। इसके लिए भी समय ऐसा चुनें जब परीक्षा शुरू होने का समय ना हो। अभ्य़र्थियों की टाइम से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में मदद करें।
इन 11 जिलों में आज से 3 दिन बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएंः
जिन 11 जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बीकानेर, टोंक, भरतपुर, अलवर, श्रीगंगानगर और उदयपुर हैं। संबंधित संभागीय आयुक्तों ने इन सभी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
कोटा में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने किया प्रदर्शनः
रीट पेपर लीक को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने शनिवार को कोटा में जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की गई। गुंजल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को धोखा दे रही है। प्रदेश में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश का युवा अब परीक्षा को लेकर डरा हुआ है। कब किस परीक्षा का पेपर लीक हो जाए इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए रायपुर में व्यस्त हैं।
जोधपुर में नकल कराने वाला गिरोह पकड़ाः
जोधपुर में पुलिस ने बनाड में उदयगढ़ मैरिज गार्डन से एक गिरोह के 4-5 लोगों को हिरासत में लिया। ये लोग 19 पुरुष और 10 महिला अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी से पेपर हल करवा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लेपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल भी बरामद किए हैं। एक प्रश्नपत्र का पीडीएफ और अभ्यर्थियो को उत्तर लिखवाए हुए सफेद कागज भी मिले हैं। पुलिस और राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार की परीक्षा में पेपर लीक होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जोधपुर में गिरोह के लोगों के पास जो प्रश्नपत्र मिला है, वह असली प्रश्न पत्र से मिलान नहीं खा रहा है।
भरतपुर में पकड़ा गया डमी कैंडिडेटः
भरतपुर में फिर एक डमी कैडिडेट पकड़ा गया है। वह अपने जीजा की जगह परीक्षा देने आया था। सेवर में रीट परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक को परीक्षार्थी पर शक हुआ। इसी दौरान उसके प्रवेश पत्र और अन्य कागजात चेक किए तो मिलान नहीं हो पाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेवर थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि डमी कैंडिडेट धीरज अपने जीजा राहुल की जगह पर परीक्षा देने आया था। फर्जी परीक्षार्थी धीरज सिंह धौलपुर जिले के राजाखेड़ा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-raffic police arrangements failed, broken dreams of youth trapped in jam .. see photos here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reet, traffic police, arrangements failed, broken dreams, youth, jam, jaipur, udaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved