• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रील को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार -2017 मिला

Reel got Energy Conservation Award 2007 - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली/जयपुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में रील के प्रबन्ध निदेषक ए.के. जैन को ’’राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार- 2017’’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार कार्यालय एवं बी.पी.ओ. भवन श्रेणी में रील को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में समर्पित प्रयासों के लिए दिया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरूवार को आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह, केन्द्रीय सचिव (एम.एन.आर.ई.) आनन्द कुमार, सचिव (विद्युत) अजय कुमार भल्ला, एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। आज ही के दिन, राज्य स्तर पर भी रील के प्रयासो को सराहते हुए, कार्यालय भवन एवं उद्योग की श्रेणी में रील को ’’राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2017’’ से सम्मानित किया गया। रील, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की ’’मिनी रत्न’’ कम्पनी है, जो कि गत 36 वर्षों से व्यवसायिक प्रबंधन एवं लाभ के पथ पर अग्रसर है। कम्पनी देष के ग्रामीण क्षेत्रों में इलैक्ट्रॉनिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि यह पुरूस्कार, वर्ष 2015-16 की तुलना में वर्ष 2016-17 में लगभग 1 लाख यूनिट बिजली कि बचत का सुपरिणाम हैं। जो कि मौजूदा विनिर्माण उपकरणों को ऊर्जा कुषल उपकरणों से प्रतिस्थापित करने तथा विनिर्माण तथा अन्य क्षेत्रो में, बिजली बचत के आषय से प्रस्तावित किये गये सुधारों से हासिल हुआ है।
रील के प्रबन्ध निदेषक ए.के. जैन ने आयोजको के साथ जूरी, भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, आर. आर. ई. सी. राजस्थान सरकार एवं रीको से प्राप्त मार्गदर्षन का भी आभार व्यक्त किया।
इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए जैन ने रील के कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि कम्पनी ऊर्जा संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण जनता के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अक्षय ऊर्जा आधारित उत्पादों और सेवाओं में निरन्तरता बनाये रखेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reel got Energy Conservation Award 2007
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reel, energy conservation award 2007, reel managing director ak jain, new delhi, jaipur, vigyan bhawan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved