• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवगठित 17 जिलों में रेडक्रॉस शाखाओं का तेजी से विस्तार किया जाए - राज्यपाल

Red Cross branches should be expanded rapidly in the newly formed 17 districts - Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में नवगठित 17 जिलों में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने जिला कलेक्टरों द्वारा रेडक्रॉस जिला शाखाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने, सर्वाइकल कैंसर और अन्य रोगों के प्रति जागरूकता के साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों के निवारण में भी जागरूकता का आह्वान है। मिश्र गुरुवार को राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में जिन रेडक्रॉस शाखाओं के भवन नहीं हैं, वहां जिला कलेक्टर स्तर पर भूमि आवंटन की कार्यवाही भी त्वरित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के साथ सामाजिक सेवाओं के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता जताई।

राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्रो की संख्या में बढ़ोतरी किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के जरिए अंगदान, देहदान, नशामुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर आदि में जन भागीदारी बढ़ाई जाए।
मिश्र ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि रेड क्रॉस आपदा के समय ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा और सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहें। उन्होने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आकस्मिक दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की प्राथमिक चिकित्सा के जरिए जान बचाने के लिए भी आम जन में जागरूकता प्रसार की आवश्यकता जताई। इससे पहले श्री मिश्र ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा की राज्य प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री राजेश कृष्ण बिड़ला एवं अन्य सदस्यों को बधाई और शुभकामना दी।
राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में "रेडक्रॉस टाइम्स" न्यूज लेटर का भी लोकार्पण किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने रेड क्रॉस की सामाजिक गतिविधियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने राज्य शखाओं में शेष रहे जिलों में नवीन इकाइयों के गठन, एंबुलेंस सेवा को प्रभावी करने और युवा वर्ग को रेडक्रॉस गतिविधियों से जोड़ने के लिए की जाने वालीं कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव जगदीश जिंदल, राज्य शाखा के पदाधिकारी और अधिकारी इस अवसर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Red Cross branches should be expanded rapidly in the newly formed 17 districts - Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: red cross, governor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved