#होली जयपुर। राजस्थान समेत देश-दुनिया में होली के दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली का आगाज शुरू हो गया है। राजस्थान में खासतौर पर यहां महलों, किलों में होली मनाई जा रही है। इसमें देश विदेश के मेहमान भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार उदयपुर के सिटी पैलेस में सादगी से होली का पर्व मनाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोहब्बत के इस पर्व पर लोग रंगों से सरोबार हैं, वहीं स्थानीय परंपराओं का भी निर्वहन किया जा रहा है। कहीं गालियों की तो कहीं पानी की बौछारों के बीच लोग एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं पर गैर नृत्य अन्य लोकनृत्यों का आयोजन किया गया है। स्कूल, कॉलेज, नौकरियों से छुट्टी लेकर लोग अपनों के बीच होली का पर्व मना रहे हैं। एक खास खबर पाकिस्तान से भी आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मनाने पर विवाद हो गया है। कट्टटर छात्र संगठन के छात्रों द्वारा होली मनाने से रोकने पर यह विवाद हुआ है।
आज जब खतरे ग्लोबल हैं, तो उनसे निपटने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए : पीएम मोदी
जयराम द्वारा नई संसद को 'मोदी मल्टीप्लेक्स' बताने पर भड़के नड्डा, कांग्रेस को बताया संसद विरोधी
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, उंगली उठाने से पहले अपना मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारे
Daily Horoscope