• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RCDF भर्ती अटकी : 505 पदों का विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा कार्यक्रम अब तक नहीं हुआ जारी, खाली पदों से जूझ रहा डेयरी तंत्र

RCDF Recruitment Stalled Despite Short Notification : Detailed Advertisement and Exam Schedule for 505 Posts Yet to be Released - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) और उससे संबद्ध जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों (DUSS) में 505 पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है। राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड (RCRB) द्वारा 10 दिसंबर 2024 को संक्षिप्त विज्ञापन (Short Notification) जारी किए जाने के बाद से अब तक न तो विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है और न ही ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा तिथियों का कोई कार्यक्रम घोषित हुआ है।

लंबे इंतजार से अभ्यर्थियों में निराशा संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने के बाद प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा विस्तृत विज्ञप्ति का इंतजार कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू न होने के कारण कई पात्र अभ्यर्थियों के सामने अधिकतम आयु सीमा (Age Limit) पार होने का संकट भी खड़ा हो रहा है।
RCDF में कर्मचारियों का भारी टोटा
वर्तमान में आरसीडीएफ और जिला दुग्ध संघों में 3,000 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। प्लांट संचालन, गुणवत्ता जांच, विपणन और फील्ड स्तर पर तकनीकी व प्रशासनिक कर्मचारियों की भारी कमी के कारण डेयरी संघों के दैनिक कार्य और निगरानी व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
505 पदों में शामिल प्रमुख कैडर
संक्षिप्त विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित पदों पर भर्ती प्रस्तावित की गई थी:
प्रबंधकीय संवर्ग: जनरल मैनेजर (GM), डिप्टी मैनेजर (DM), असिस्टेंट मैनेजर (AM)
कार्यालय एवं लेखा संवर्ग: कनिष्ठ सहायक (Jr. Assistant/Clerk Gr. II), क्लर्क ग्रेड-I, कनिष्ठ लेखाकार (Jr. Accountant), आशुलिपिक (Stenographer), प्रोग्रामर, कम्प्यूटर ऑपरेटर
तकनीकी संवर्ग: असिस्टेंट डेयरी केमिस्ट, लैब असिस्टेंट, प्लांट ऑपरेटर (Gr. II), रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर, बॉयलर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर
फील्ड एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग: डेयरी सुपरवाइजर (VEW III), डेयरी वर्कर, हेल्पर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
अभ्यर्थी और विभिन्न युवा संगठन मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार और सहकारिता विभाग भर्ती बोर्ड को निर्देश जारी कर विस्तृत विज्ञापन, आवेदन लिंक और परीक्षा कैलेंडर तुरंत प्रभाव से जारी करवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RCDF Recruitment Stalled Despite Short Notification : Detailed Advertisement and Exam Schedule for 505 Posts Yet to be Released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rcdf recruitment rajasthan, rcrb 505 posts vacancy, rajasthan dairy federation jobs, rcdf vacancy delay, sarkari naukri rajasthan dairy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved