जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आरएएस एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की तथा आरएएस कैडर की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक रूख अपनाने के लिए गहलोत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरएएस अधिकारी प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप सब जनकल्याण की भावना के साथ राज्य सरकार के संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के संकल्प को मूर्त रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संगठन के अध्यक्ष शाहीन अली खान ने बताया कि गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की समयबद्ध पदोन्नति, हायर सुपर टाइम्स स्केल देने के साथ ही कैडर की लम्बे समय से चली आ रही मांगों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया था। इसके लिए प्रतिनिधिमण्डल ने संवर्ग के सभी अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के महासचिव सुनील भाटी ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री के सामने कुछ अन्य लम्बित मांगें भी रखी हैं।
इन मांगों में आरएएस कैडर के लिए अपेक्स स्केल, उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय में अतिरिक्त स्टाफ तथा पीएसओ की नियुक्ति सहित सुदृढ़ीकरण, विभिन्न पदोन्नति के लिए सेवा अनुभव में कमी, नॉन -सिविल कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति के बजाय राज्य प्रशासनिक सेवा से ही पदोन्नति तथा आरएएस कैडर की समीक्षा सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ताराचंद मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गोयल सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
जांच के तहत एक महिला पहलवान को डब्ल्यूएफआई कार्यालय ले जाया गया - दिल्ली पुलिस
बिहार में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
तकनीकी खराबी के कारण सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द
Daily Horoscope