• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निगम में RAS और RMS अधिकारियोें ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा, महापौर को दिया ज्ञापन

RAS and RMS officers opened a protest against the elected representatives in the corporation, the memorandum given to the mayor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर में पहली बार अब अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

साधारण सभा की बैठक के दौरान आरोप-प्रत्यारोपों के बीच चार प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दिए जाने पर सभी आरएएस, आरएमएस अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज जनप्रतिनिधियों के खिलाफ निगम मुख्यालय में धरना दिया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। करीब 300 से ज्यादा अधिकारियोें-कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप भी लगाए। साथ ही निगम कर्मचारियों ने बोर्ड बैठक के दौरान वेतन भत्ते, पदोन्नति समेत चार प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दिए जाने पर दोबारा बैठक बुलाने की मांग की।
बोर्ड बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के खिलाफ भी अपनी आवाज बुंलद करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुस्सा प्रकट किया। धरना-प्रदर्शन का यह दौर करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान सभी कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर महापौर अशोक लाहोटी को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RAS and RMS officers opened a protest against the elected representatives in the corporation, the memorandum given to the mayor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ras and rms officers, corporation, mayor, ashok lahoti, jaipur nagar nigam jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved