• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रंजीत नगर व्यापार संघ का होली मिलन समारोह, व्यापारियों को एकजुटता का संदेश

Ranjit Nagar Vyapar Sanghs Holi Milan Celebration, a Message of Unity for Traders - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। व्यापार संघ रंजीत नगर द्वारा रंजीत नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव गुप्ता, संस्था संरक्षक रमेश चंद जैन, श्याम पाठक, मुकेश सिंघल एवं सुनील आनंद, सुरेश अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और 'वंदे मातरम' के सामूहिक गान के साथ किया। इस अवसर पर संरक्षक मुकेश सिंघल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन सूरज पांचाल द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठित होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों की शक्ति उनकी एकता में निहित है और रंजीत नगर व्यापार संघ ने इस सफल आयोजन के माध्यम से उस शक्ति का परिचय दिया है। गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। सांस्कृतिक सत्र में महाराणा प्रताप छात्रावास के वीरेंद्र विष्ट द्वारा प्रस्तुत होली भजनों पर उपस्थित व्यापारी भावविभोर होकर थिरकने लगे, वहीं जादूगर संजय गुप्ता ने अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोद खंडेलवाल व आशु सिंघल को उपाध्यक्ष, राकेश जैन को कोषाध्यक्ष, गिरजेश गर्ग, अनिल शर्मा व दिव्यांशु को मंत्री, पीयूष गोयल को मीडिया प्रभारी, लोकेश को सह-मीडिया प्रभारी और सीए भारत खंडेलवाल को ऑडिटर मनोनीत किया। अतिथि एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त संस्था महामंत्री अंकुर पाठक ने किया अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, संजय जुनेजा, नवीन शर्मा, लोकेश अग्रवाल, जतिन, श्याम, हिमांशु जैन, डॉ योगेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, बने सिंह, यदुवंशी, प्रकाश, दिनेश चंद, वीरेंद्र, प्रीति गोयल, सुमन चतुर्वेदी, विनय गोयल, लोकेश गोयल, पंकज, रामवीर एवं काफी संख्या में मातृशक्ति एवं व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranjit Nagar Vyapar Sanghs Holi Milan Celebration, a Message of Unity for Traders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: holi milan samaroh, ranjit nagar vyapar sangh, bharatpur traders event, sanjeev gupta bharatpur, adarsh vidya mandir bharatpur, holi celebration traders, bharatpur business community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved