• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छोटीकाशी में आज रहेगी रंग पंचमी की धूमः मंदिरों में होंगे रंग-गुलाल के उत्सव और धार्मिक कार्यक्रम

Rang Panchami celebrations will be held in Choti Kashi today: temples will host colourful celebrations and religious programs - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आठ मार्च को रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत शनिवार शाम 7:17 बजे से हो गई और इसका समापन 8 मार्च को रात 9:10 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इसी कारण भक्तजन इस दिन आकाश की ओर गुलाल और रंग उड़ाकर उत्सव मनाते हैं। हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पर्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार हर वर्ष होली के पांचवें दिन को मनाया जाता है। छोटीकाशी के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना, रंग-गुलाल के साथ उत्सव तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ होली खेली थी। उनकी इस दिव्य लीला को देखकर देवी-देवताओं ने पुष्प वर्षा की थी। तभी से रंग पंचमी का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसे होगा पूजन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। पूजा में लाल, पीले, हरे, नीले और सफेद रंग के फूलों का विशेष महत्व होता है।
इसके साथ ही गंगाजल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, हल्दी-कुमकुम, मिष्ठान और पंचामृत आदि से पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तजन प्रात: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं, सूर्य देव को अघ्र्य अर्पित करते हैं और इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा स्थापित कर अभिषेक एवं पूजा करते हैं। पूजा के दौरान ओम श्री कृष्णाय नम: मंत्र का जाप और आरती की जाती है तथा खीर, फल और पंचामृत का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rang Panchami celebrations will be held in Choti Kashi today: temples will host colourful celebrations and religious programs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rang panchami 2026, jaipur, march 8, krishna paksha chaitra month, govind devji temple, tithi timings, udaya tithi celebration, cultural traditions, spiritual significance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved