• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को जोबनेर में राजपाल समर्थकों ने दिखाए काले झंडे

Rajpal supporters showed black flags to BJP candidate Rajyavardhan Singh Rathore in Jobner - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सांसद एवं झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को झारखंड महादेव मंदिर से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। प्रचार के दौरान जोबनेर पहुंचने पर उन्हें पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने के साथ ही गो बैक के नारे लगाए।

बता दें कि राजपाल सिंह शेखावत झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने राजपाल सिंह को पिछली बार भी अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, वे कांग्रेस के लालचंद कटारिया से चुनाव हार गए थे। पिछले 5 साल के दौरान निष्क्रियता के कारण झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजपाल सिंह की खिलाफत भी काफी है। क्षेत्र के ज्यादातर लोग राजपाल सिंह के व्यवहार को लेकर काफी नाराज हैं। भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार का सबसे पहले झारखंड महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कई गाड़ियों के काफिल और कार्यकर्ताओं के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान पर निकले।
जोबनेर में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ काले झंडे दिखाकर गो बैक के नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के पास गए और उन्हें समझाने का प्रयास किया। यहां तक कि मिठाई खिलाते हुए भी नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajpal supporters showed black flags to BJP candidate Rajyavardhan Singh Rathore in Jobner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, mp, bjp candidate, jhotwara, rajyavardhan singh rathore, election campaign, jharkhand mahadev temple, jobner, supporters, former minister, rajpal singh shekhawat, black flags, go back slogans, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved