• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देशभर के धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों में लगा है राजस्थान का पत्थर : दिया कुमारी

Rajasthans Stone Used in Religious Sites and Historical Buildings Across the Country: Diya Kumari - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के तहत आयोजित आर्किटेक्चर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित इस कार्यक्रम में 12वें ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से राजस्थान की स्थापत्य विरासत, पत्थर उद्योग और शिल्प परंपरा को वैश्विक पहचान मिलेगी। राजस्थान का पत्थर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। राम मंदिर, अक्षरधाम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठित होटलों के साथ ही ऐतिहासिक इमारतों में राजस्थान का पत्थर लगा है। यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि यहां की माटी और पत्थर का योगदान पूरी दुनिया में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प और मार्बल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे प्रदेश के छोटे–छोटे कारीगरों और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े शिल्पकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। इससे उन्हें न केवल सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि निर्यात के भी अवसर बढ़ेंगे।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को ध्यान में रखते हुए पुरानी ऐतिहासिक इमारतों में मौजूद स्थापत्य और डिजाइन को नई इमारतों में अपनाया जाना चाहिए। जयपुर का विश्व वास्तुकला में एक विशेष स्थान है। जयपुर अपने आर्किटेक्चर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यह दुनिया की पहली प्लान्ड सिटी है।
इस दौरान लघु उद्योग भारती, सीडोस के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आर्किटेक्ट मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthans Stone Used in Religious Sites and Historical Buildings Across the Country: Diya Kumari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india stonemart 2026, architecture festival, stone architecture awards 2025, deputy chief minister diya kumari, rajasthan stone industry, jaipur architecture, jecc sitapura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved