• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान ने स्किलिंग में श्रेष्ठ राज्य के लिए जीता स्कोच प्लेटिनम अवार्ड

Rajasthan won the Scotch Platinum Award for Best State in Skilling - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान ने स्किलिंग क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है और स्किल डवलपमेंट के लिए श्रेष्ठ राज्य होने का ‘स्कोच प्लेटिनम अवार्ड’ जीता है। नई दिल्ली में शनिवार को आयेाजित 55वें स्कोच समिट में राजस्थान को यह पुरस्कार दिया गया। इस बार इसकी थीम ‘द इकोनोमिक मेनिफेस्टो’ थी। इसी आयोजन में राजस्थान को पहले भी ‘स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान दिया जा चुका है। स्कोच ग्रुप के चेयरमैन समीर कोचर ने डिपार्टमेंट ऑफ स्किल्स, एम्पलॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (डीएसईई) के निदेशक एवं संयुक्त सचिव तथा राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड कॉर्पोरेशन (आरएसएलडीसी) के एमडी, निकिया गोहाऐन को यह पुरस्कार प्रदान किया। डीएसईई और आरएसएलडीसी पहले भी दो स्कोच अवार्ड जीत चुके है। इन्हे 2017 में सिल्वर अवार्ड फॉर स्मार्ट गवर्नेंस इन स्किल डवलपमेंट तथा 2018 में ‘स्कोच प्लेटिनम अवार्ड’ फॉर बेस्ट स्टेट इन स्किल डवलपमेंट दिया गया।
55वेें स्कोच समिट में माननीय कॉमर्स एवं इंडस्ट्री तथा सिविल एविएशन मंत्री सुरेश प्रभु मुख्य अतिथि थे। यहां तीन पावर पैनल थे। इनमें द इकोनोमिक मैनिफेस्टो, डेस्फिरिंग डिजीटल इकोनॉमी पॉलिसी और एम्बेसडर्स ऑफ सॉफ्ट पावर इंडिया विषयों पर चर्चा की गई।
समिट में उद्योग जगत की हस्तियां, थिंक टैंक, अकादमी जगत की हस्तियां और केन्द्र व राज्य सरकार तथा संस्थाओं के बडे अधिकारी के अतिरिक्त 15वेें वित्त आयेाग के अध्यक्ष एन.के. सिंह और प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, डॉ. बिबेक देबरॉय शामिल थे।
आरएसएलडीसी राजस्थान में स्किल डवलपमेंट और लाइवलीहुड गतिविधियों के लिए नोडल एजेंसी है। इसका मिशन है राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए काम करते हुए बेरोजगारी की समस्या को दूर करना और रोजगार के लिए स्किल डवपलमेंट जैसी लाइवलीहुड गतिविधियों को बढावा देना तथा इसके जरिए सरकार के समावेशी आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना।
स्कोच अवार्डस देश में स्किल डवलपमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य के लिए स्वतंत्र रूप से दिए जाते है और एक बेंचमार्क का काम करते है। स्कोच ग्रुप भारत का अग्रणी थिंक टैंक है जो समावेेशी विकास पर फोकस करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan won the Scotch Platinum Award for Best State in Skilling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scotch platinum award, rajasthan skills and livelihood corporation rsldc, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved