डबल इंजन सरकार से प्रदेशवासियों को मिल रहा योजनाओं का भरपूर लाभ-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 103 अमृत भारत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं अर्जुनराम मेघवाल भी रहे उपस्थित
बीकानेर/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद बीकानेर में पलाना (देशनोक) की धरती पर गुरूवार को पहली बार विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अब हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत से सीधी लड़ाई पाकिस्तान कभी नहीं जीत सकता। जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने पिछले कई दशकों से आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया हुआ है। आजादी के बाद पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्याएं करता था, भारत में डर का माहौल बनाता था। लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है।
मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी का दिमाग ठंडा रहता है, लेकिन लहू गर्म रहता है और अब तो मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा। पाकिस्तान के साथ ना तो व्यापार होगा ना ही बातचीत होगी। यदि बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने की। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती।
एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला ये कि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा, जिसका समय और तरीका हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। और तीसरा हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे।
उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा। पूरी दुनिया में सात अलग-अलग ग्रुप भेजे जा रहे हैं, जिनमें हर पार्टी के नेता हैं और विदेश नीति के जानकार शामिल हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।
22 अप्रैल के हमले का जवाब 22 मिनट में
प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थीं लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे और उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से और देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।
मोदी ने कहा कि जब दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस अगले कई दिनों के लिए बंद हो चुका है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने, इस एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है।
विकसित भारत के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सुरक्षा और समृद्धि, दोनों जरूरी हैं। ये तभी संभव है, जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में 26 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। उत्तर में चिनाब ब्रिज, पूर्व में अरुणाचल की सेला टनल, असम का बोगीबिल ब्रिज, पश्चिम में मुंबई में समंदर पर बना अटल सेतु, दक्षिण में पंबन ब्रिज जैसे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में देश के सड़क, एयरपोर्ट, रेल नेटवर्क और रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए अभूतपूर्व गति से काम किया गया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा खर्च
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों पर पहले की तुलना में देश में अब 6 गुना ज्यादा खर्च किया जा रहा है। वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनें देश की नई गति और प्रगति को दर्शाती हैं। आज देश के दूर-दराज के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है। उन्होंने कहा कि देश में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बना कर अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। विकास भी... विरासत भी की झलक बिखेरते, स्थानीय कला-संस्कृति के प्रतीक ऐसे 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन आज बनकर तैयार हैं।
राजस्थान का हो रहा अभूतपूर्व विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए जो पैसा सरकार खर्च करती है, उससे रोजगार भी बढ़ता है और कारोबार भी। साथ ही, जब ये इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार हो जाता है तो किसान की उपज कम कीमत में बाज़ार तक पहुंचती है, नए उद्योग लगते हैं और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे काम का राजस्थान को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। आज राजस्थान के गांव-गांव और सीमावर्ती इलाकों में भी अच्छी सड़कें बन रही हैं। इसके लिए 11 साल में अकेले राजस्थान में करीब 70 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेलवे के विकास के लिए केंद्र सरकार इस साल करीब 10 हज़ार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है, जो 2014 से पहले की तुलना में 15 गुना अधिक है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान के औद्योगिक विकास को गति
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। राजस्थान की रिफाइनरी का काम भी अंतिम चरण में है। इससे राजस्थान पेट्रोलियम आधारित उद्योगों का प्रमुख हब बनेगा। अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर और दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। बिजली का बढ़ता उत्पादन भी राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई गति दे रहा है।
बीकानेरी भुजिया और रसगुल्लों की बढ़ेगी पहचान
प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा जारी नई औद्योगिक नीतियों का लाभ बीकानेर को भी मिलेगा। बीकानेरी भुजिया का स्वाद और बीकानेरी रसगुल्लों की मिठास विश्वभर में अपनी पहचान और बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आज ही कई इलाकों में स्वास्थ्य, जल और बिजली से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन सारे प्रयासों का एक ही लक्ष्य है कि राजस्थान तेजी से आगे बढ़े और यहां के युवाओं को उनके शहर में ही अच्छे अवसर मिल सकें।
सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 31 दिनों तक इन 5 राशियों पर बरसेगी समृद्धि और सफलता
नीतू कपूर के कमबैक से खुद को जोड़ पाती हूं, महिलाओं को मिलनी चाहिए ऐसी हिम्मत : रुबीना दिलैक
राशिफल 17 मई 2026 : वृश्चिक राशि को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, मकर राशि के घर गूंज सकती है शहनाई
17 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, राहुकाल का रखें विशेष ध्यान
पूजा भट्ट ने विंटेज लुक शेयर कर जाहिर की अपनी अनोखी ख्वाहिश
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं मौनी रॉय, भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान बदली लाइन
राशिफल 16 मई: शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष संयोग, कई राशियों को आज रहना होगा सतर्क
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल
'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
मां शौकत आजमी को याद कर भावुक हुईं शबाना, बोलीं- 'अभिनय ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी'
फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
लिएंडर पेस की मां जेनिफर पेस का निधन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को अमूल्य बताया
राशिफल 15 मई: आज बदल सकते हैं करियर, रिश्ते और धन से जुड़े समीकरण, जानिए सभी राशियों का हाल
NEET-UG 2026 पेपर लीक : CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर के नामी RCC कोचिंग संस्थान के मालिक प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार

सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे,प्यार से मानेंगे तो ठीक,नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे : बकरीद से पहले सीएम योगी का बयान

विदेशी कलाकारों ने सुनाई आरती 'ओम जय जगदीश', पीएम मोदी बोले 'ये एकता का प्रतीक'
राशिफल 19 मई 2026: मेष राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, कर्क राशि को मिल सकती है कर्ज से राहत
मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं मौनी रॉय, भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान बदली लाइन
'तुम वाकई बहुत हॉट हो', कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय
'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
नीतू कपूर के कमबैक से खुद को जोड़ पाती हूं, महिलाओं को मिलनी चाहिए ऐसी हिम्मत : रुबीना दिलैक
भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल
शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान
देखें आज 18/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope