जयपुर। राजस्थान की कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों को जीवन बदल दिया है। इससे उन्हें महंगाई से राहत मिली है। साथ ही उनके जीवन की राह और आसान हो गई है। गहलोत सरकार की योजनाओं का राज्य में हर शख्स पसंद कर रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान में आठ लोकसभा सीटों की प्रभारी व हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने लोगों से मुलाकात करने के बाद यह बात कही। चुनावी चर्चा के दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि गहलोत सरकार की योजनाओं ने कैसे उनकी जीवन शैली को बदला है। राशन से लेकर फ्री इलाज ने उन्हें तनावमुक्त बना दिया। बानसूर से दूसरी बार विधायक उद्योग कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत से मुलाकात के दौरान भी लोगों ने बताया कि महंगाई राहत शिविर में उन्हें काफी मदद मिली है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान पहला राज्य है, जहां लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। मुफ्त अनाज के साथ पेंशन भी मिल रही है। चीरंजीवी योजना से गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी मुफ्त इलाज हो रहा है। अब महिलाओं को सस्ता परिवहन उपलब्ध है इसलिए उन्हें जाने आने में भी आसानी हो रही है। इन योजनाओं को आम लोग पसंद कर रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा को स्पष्ट बहुमत ,भाजपा की 115,कांग्रेस की 69 सीट पर जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की 163,कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत
अशोक गहलोत की पसंदीदा प्रत्याशियों को टिकट दिलवाने की जिद कांग्रेस को ले डूबी : लोकेश शर्मा
Daily Horoscope