जयपुर। राजस्थान अब जापान के पर्यटन बाजार में जयपुर से आगे पूरे राज्य की तस्वीर पेश करने की तैयारी में है। किले-महलों, रेगिस्तान और लोक संस्कृति के साथ वन्यजीव, हस्तशिल्प, खान-पान, ग्रामीण जीवन और अनुभव आधारित पर्यटन को जापानी पर्यटकों के सामने रखा जाएगा। टोक्यो में गुरुवार से शुरू हो रहे टूरिज्म एक्सपो जापान-2026 में राजस्थान पर्यटन की आधिकारिक भागीदारी इसी दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पर्यटन सचिव शुचि त्यागी और पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) अजय कुमार शर्मा राजस्थान की ओर से एक्सपो में भाग ले रहे हैं। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार राजस्थान इस बार जापान में केवल अपने किले और महल नहीं दिखाएगा। राज्य की वन्यजीव पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, अनुभवात्मक पर्यटन, हस्तशिल्प, खान-पान, वेलनेस, डेस्टिनेशन वेडिंग और एमआईसीई की संभावनाओं को भी सामने रखा जाएगा। कोशिश जापानी यात्रियों को राजस्थान के लोकप्रिय स्थलों से आगे नए गंतव्यों और स्थानीय अनुभवों से जोड़ने की है। जापानी पर्यटकों की बढ़ती संख्या बनी आधारः- जापान को लेकर राजस्थान की उम्मीदों का एक आधार वहां से आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या भी है। वर्ष 2025 में करीब 25,250 जापानी पर्यटक राजस्थान पहुंचे। जयपुर लंबे समय से जापानी यात्रियों के राजस्थान भ्रमण का प्रमुख केंद्र रहा है। अब पर्यटन विभाग इस बाजार को उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, रणथंभौर, भरतपुर और शेखावाटी तक ले जाना चाहता है। जापानी यात्रियों की कला, वास्तुकला, शिल्प, प्रकृति और स्थानीय संस्कृति में रुचि को देखते हुए राजस्थान को नए अनुभवों के साथ पेश करने की तैयारी है। हवेलियां, किले, बावड़ियां, पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प और लोक कलाएं इसके प्रमुख हिस्से होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जीवन, खान-पान और शिल्प से जुड़े अनुभव भी जापानी बाजार के लिए नए उत्पाद के रूप में सामने रखे जाएंगे। विरासत और शिल्प जोड़ सकते हैं दोनों देशों कोः- भारत और जापान के संबंध केवल व्यापार और सहयोग तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। बौद्ध धर्म ने भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संपर्क बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज दोनों देश विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना भी इसका हिस्सा है। गौरतलब है कि राजस्थान और जापान की संस्कृति अलग है, लेकिन दोनों जगह विरासत, पारंपरिक शिल्प, स्थापत्य और स्थानीय परंपराओं का महत्व है। राजस्थान इसी जुड़ाव को पर्यटन के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है औऱ उसका लक्ष्य जापानी पर्यटकों को केवल स्मारक दिखाने के बजाय उन्हें कारीगरों, स्थानीय समुदायों, भोजन और जीवंत परंपराओं से जोड़ना है। मोदी के भारत-जापान विजन से जुड़ी पर्यटन की कड़ी राजस्थान की जापान में यह मौजूदगी ऐसे समय हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-जापान संबंधों को रणनीतिक सहयोग के साथ संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क के स्तर पर भी आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2026 के भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। राजस्थान सरकार भी पर्यटन को निवेश और रोजगार से जोड़ने के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राज्य की पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नए पर्यटन क्षेत्रों और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के स्तर पर राजस्थान की वैश्विक पर्यटन ब्रांडिंग को विस्तार देने और नए विदेशी बाजारों तक पहुंच बनाने पर जोर है। ब्रांडिंग के साथ कारोबार पर भी नजर टूरिज्म एक्सपो जापान राजस्थान के लिए सिर्फ प्रचार का मंच नहीं है। यहां जापानी टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल कंपनियों, मीडिया और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ सीधा संवाद होगा। राजस्थान के नए पर्यटन उत्पादों और यात्रा मार्गों के साथ कारोबारी साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राजस्थान की पहचान मजबूत करने के साथ राज्य के अलग-अलग पर्यटन अनुभवों को सामने लाना प्राथमिकता है। उनका कहना है कि अब कोशिश उन गंतव्यों और अनुभवों को भी विदेशी यात्रियों तक पहुंचाने की है, जो अभी राजस्थान के पारंपरिक पर्यटन सर्किट से बाहर हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
'आंसू आ गए', केरल में ओट्टनथुल्लल देखकर मंत्रमुग्ध हुईं सोना मोहपात्रा
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
सोनिया गांधी ने किताब में मेनका गांधी संग रिश्तों में आई खटास का किया जिक्र, देवरानी के घर छोड़ने की घटना बताई

राजीव गांधी की हत्या की यादों के बीच डीएमके से हाथ मिलाना आसान नहीं था : सोनिया गांधी

जेईई मेन 2027 : पहले सत्र के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope