• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव : कल होगा कैंपस के किंग का ऐलान, मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी

Rajasthan Students Election: Tomorrow will announce the King of the campus, complete preparations for counting of votes - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव-2017 की सोमवार को मतगणना की जायेगी। खास बात ये है कि ये मतगणना प्रदेश के सभी काॅलेज और यूनिवर्सिटी में एक साथ होगी। प्रदेश में करीब 224 काॅलेज और 14 विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हुए थे। लिहाजा मतगणना में महज अब कुछ घंटे ही बचे हैं और उसके बाद ये तय हो जायेगा कि आखिर राजस्थान यूनिवर्सिटी समेत तमाम विश्वविद्यालयों और काॅलेजों का सरताज कौन बनेगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी में मतगणन को लेकर सभी तैयारियां पूरी चुकी हैं। यह मतगणना दोपहर एक बजे से शुरू की जाएगी। प्रदेश के सबसे बडी राजस्थान यूनिवर्सिटी में मतगणना के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं। आरयू के मानवीकी पीठ में अपैक्स पदों की मतगणना का कार्य होगा। इसके लिए मतपेटियां डीएसडब्लू कार्यालय से दोपहर 12 बजे लाई जाएंगी। यूनिवर्सिटी में सभी मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है, जिन्हें कल खोला जाएगा। आरयू के संघटक कॉलेजों में छात्रसंघ पदों की मतगणना का कार्य हो सकेगा।
आपको बता दें कि राजस्थान में यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी में 51.58 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि उदयपुर संभाग के विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में सोमवार को मतदान होगा। मतदान होने के बाद देर शाम तक यहां परिणाम जारी किए जायेंगे। उदयपुर के मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय और बांसवाड़ा के गोविन्द गुरू विश्वविद्यालय समेत सभी काॅलेजों में होने वाला मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। पुििलस की ओर से मतदान को लेकर सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरें के जरिए मतदान करने वाले स्टूडेंटस पर नजर रखी जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Students Election: Tomorrow will announce the King of the campus, complete preparations for counting of votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan students\ election tomorrow will announce the king of the campus, complete preparations for counting of votes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved