• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान स्टेट गैस द्वारा सीएनजी पीएनजी के साथ ही विविधिकरण में सीबीजी प्लांट और एलएनजी बिक्री केन्द्र की संभावनाओं की तलाश आरंभ -टी. रविकान्त

Rajasthan State Gas starts looking for possibilities of CBG plant and LNG sales center in diversification along with CNG PNG - T. Ravikant - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रमुख शासन सचिव माइन्स एवं चेयरमेन राजस्थान स्टेट गैस टी. रविकान्त ने कहा है कि राजस्थान स्टेट गैस अपने कार्यों में विविधिकरण करते हुए कंप्रेस्ड बायोगैस सीबीजी के उत्पादन प्लांट और लिक्विफाईड नेचुरल गैस एलएनजी उपलब्ध कराने के लिए बिक्री केन्द्र खोलने की दिषा में संभावनाएं तलाशी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएनजी, पीएनजी के साथ ही ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में यह राजस्थान स्टेट गैस का बढ़ता कदम होगा। चेयरमेन राजस्थान गैस टी. रविकान्त ने यह जानकारी आरएसजीएल की संचालक मण्डल की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि कोटा में आरएसजीएल के कार्य को और अधिक गति दी जाएगी ताकि कोटावासियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक सीएनजी पीएनजी सुविधाएं और अधिक तेजी से विस्तारित हो सके। राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में 12 सीएनजी स्टेषनों के माध्यम से सीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कोटा के नौ क्षेत्रों कुन्हाडी बस स्टेण्ड, कोटा एयरपोर्ट, राजस्थान टेक्निकल विश्वविद्यालय, पुलिस लाइन, डीआरएम ऑफिस, डकनिया तालाब रेल्वे स्टेशन, ओपन एयर पिक्चर हॉल, सिटी रेल्वे स्टेशन बोरखेड़ा और कोटा रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में आधारभूत ढांचागत कार्य जारी होने के साथ ही पाईप लाईन से घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं और नए कनेक्शन जारी किये जा रहे हैं।
रणवीर सिंह ने बताया कि कोटा में 12 सीएनजी स्टेशनों के साथ ही नए सीएनजी स्टेशन शुरु करने और अपग्रेड करने की योजना है।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक विवेक रंजन, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, उपप्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया ने प्रगति से अवगत कराया। गौरतलब है कि राजस्थान स्टेट गैस राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है और इसमें गैल गैस और आरएसपीसीएल की संयुक्त भागीदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan State Gas starts looking for possibilities of CBG plant and LNG sales center in diversification along with CNG PNG - T. Ravikant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cng, png, lng, t ravikant, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved