• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण माह में राजस्थान के प्रदर्शन को सराहा

Rajasthan performance in the Prime Minister Matru Vandana Yojana and Nutrition Month was appreciated. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़, निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत तथा महिला अधिकारिता आयुक्त नीतू राजेश्वर, बाल अधिकारिता संयुक्त निदेशक दिलबाग सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति में मंगलवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव अनिल मलिक ने राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण से जुड़े नवाचारों बायोफोर्टी फ़ाइड मिलेट न्यूट्रीबार उपलब्ध कराने ,शिशु संजीवनी उत्पाद उपलब्ध कराने और मध्यम कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने जैसे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने ECCE के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों यथा हॉलिस्टिक कार्ड उपलब्ध कराने ,आंगनबाड़ी ओलंपियाड आदि की भी सराहना की । मलिक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शीघ्र कराने के निर्देश दिए साथ ही प्रशिक्षण के लिए संस्थागत ढांचा बनाए जाने की भी आवश्यकता पर सहमति जतायी और पोषण ट्रैकर के डेटा को भी इम्प्रूव करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण माह में राजस्थान के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने महिला अधिकारिता की लाडो योजना और वर्क फ्रॉम योजना की भी प्रशंसा की।
समीक्षा बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जिनमें मुख्य रूप से सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2. O, मिशन शक्ति एवं मिशन वात्सल्य की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण मरम्मत की प्रगति पर चर्चा करने के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के पोषण से जुड़ी हुई भारत सरकार की योजनाओं की वर्तमान प्रगति एवं उनके अंतर्गत बजट के प्रावधान की भी समीक्षा की गई। इसी प्रकार मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी बचाओं वन स्टॉप सेंटर आदि की प्रगति पर चर्चा की गई और बजट का समय पर उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में राज्य सरकार के स्तर से किए जा रहे नवाचारों का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।
मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के अंतर्गत बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध उपलब्ध करवाने की योजना, आंगनबाड़ी भवनों की स्थानीय स्तर से मरम्मत कराए जाने एवं आदर्श आंगनबाड़ी जैसे नवाचार प्रमुख रहें।
मिशन शक्ति के अंतरगत महिला सुरक्षा सलाह केंद्र , महिलाओं के उद्यमिता की योजना कौशल प्रशिक्षण की योजनाएं आदि नवाचारों को प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan performance in the Prime Minister Matru Vandana Yojana and Nutrition Month was appreciated.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister matru vandana yojana, nutrition month, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved