• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने बनाई 20 दिग्गजों की कैंपेन कमेटी, 'आप' ने उतारे 60 प्रत्याशी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Rajasthan Panchayat Elections: Congress Forms 20-Member Campaign Committee - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का बिगुल बजते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तर्ज पर कांग्रेस ने पंचायत चुनाव प्रचार के लिए 20 वरिष्ठ नेताओं की एक जंबो कैंपेन कमेटी का गठन किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले चरण के लिए अपने 60 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी रण में ताल ठोक दी है। गहलोत-पायलट समेत कैंपेन कमेटी में 20 दिग्गज शामिल कांग्रेस द्वारा गठित कैंपेन कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत 20 कद्दावर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा कमेटी में मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, भंवर जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, विधायक रफीक खान, प्रमोद जैन भाया और गणेश घोघरा को शामिल किया गया है। साथ ही पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, ममता भूपेश, हरसहाय यादव, एमडी चोपदार और सीबी यादव भी इस प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।
पहले फेज के लिए नामांकन शुरू, 'आप' की पहली सूची जारी
पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्यों और उपखंड स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 13 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पंच और सरपंच पदों के लिए पहले चरण के नामांकन 23 अक्टूबर से शुरू होंगे, हालांकि इनकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चुनावी मुकाबले में उतरते हुए आम आदमी पार्टी ने 60 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है, जिसमें 15 जिला परिषद सदस्य और 45 पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषदों में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि नए परिसीमन के बाद अब प्रदेश में 33 की जगह 41 जिला परिषदों और 352 की जगह 457 पंचायत समितियों में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।
बगावत टालने के लिए आखिरी वक्त में सिंबल बांटने की रणनीति
संभावित बगावत और भितरघात से बचने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दल प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अंतिम समय (11-12 अक्टूबर) तक करने की तैयारी में हैं। कई संवेदनशील और विवादित सीटों पर सार्वजनिक सूची जारी करने के बजाय सीधे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पार्टी सिंबल जमा करवाने की रणनीति पर काम चल रहा है, जैसा कि पूर्व के नगरीय निकाय चुनावों में भी देखा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Panchayat Elections: Congress Forms 20-Member Campaign Committee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan panchayat election, congress campaign committee, ashok gehlot sachin pilot, aap candidate list, govind singh dotasra, tika ram jully, zila parishad nomination, rajasthan politics news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved