जयपुर। राजस्थान अब अपनी पारंपरिक पहचान किलों, महलों और रेगिस्तान से आगे बढ़कर वन्यजीव, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, इको-टूरिज्म, वेलनेस और विशिष्ट पर्यटन अनुभवों के वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी रणनीति के साथ राजस्थान पर्यटन विभाग ने दुनिया के प्रमुख पर्यटन व्यापार आयोजनों में शामिल वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्लूटीएम) लंदन 2026 में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश का फोकस वैश्विक ट्रैवल ट्रेड से साझेदारी, पर्यटन निवेश और नए पर्यटन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने पर है।
मंगलवार को राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं पद्म विभूषण सम्मानित सुधा मूर्ति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहित कुंते तथा ब्रिटेन में भारत के उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे ने किया। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़, वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी और अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन भी उपस्थित रहे।
आयोजन में राजस्थान के निजी क्षेत्र के पर्यटन हितधारक, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स और होटल व्यवसायी भी भाग ले रहे हैं। राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार, डब्लूटीएम लंदन प्रदेश के पर्यटन उत्पादों को वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं और यात्रियों की बदलती रुचियों के अनुरूप प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस दौरान राजस्थान पर्यटन विकास निगम की प्रमुख पर्यटन पेशकशों, विशेष रूप से शाही रेलगाड़ी 'पैलेस ऑन व्हील्स' के प्रचार-प्रसार एवं बुकिंग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ब्रिटेन से पर्यटक आगमन में चार गुना से अधिक वृद्धि-
राजस्थान के लिए ब्रिटेन महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े इस बाजार में प्रदेश की बढ़ती लोकप्रियता दर्शाते हैं। वर्ष 2022 में ब्रिटेन से राजस्थान आने वाले पर्यटकों की संख्या 29,532 थी, जो वर्ष 2023 में बढ़कर 96,394, वर्ष 2024 में 1,28,994 और वर्ष 2025 में 1,33,978 तक पहुंच गई। इस प्रकार वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2025 में ब्रिटेन से पर्यटक आगमन चार गुना से अधिक रहा।
ब्रिटेन के साथ फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन भी राजस्थान के महत्वपूर्ण यूरोपीय पर्यटन बाजार हैं। वर्ष 2025 में फ्रांस से 1,31,270, जर्मनी से 82,703, इटली से 71,636 और स्पेन से 38,841 पर्यटक राजस्थान पहुंचे।
किलों-महलों से आगे विविध पर्यटन अनुभवों की नई पहचानः-
उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर व्यापक पहचान दिलाने के लिए पारंपरिक किलों-महलों की पहचान के साथ प्रदेश के नए और विविध पर्यटन आकर्षणों को भी दुनिया के सामने लाना आवश्यक है। वन्यजीव, ग्रामीण जीवन, इको-टूरिज्म, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, वेलनेस और स्थानीय संस्कृति से जुड़े अनुभव अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए आकर्षण बन सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में राजस्थान की पहचान मजबूत करने के लिए ट्रैवल ट्रेड के साथ निरंतर संवाद, बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रचार और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग जरूरी है।
पर्यटन नीतियों से निवेश और रोजगार को मिलेगा प्रोत्साहनः-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार राजस्थान पर्यटन को वैश्विक बाजार से जोड़ने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की नीतियों के माध्यम से हेरिटेज होटल, ग्रामीण पर्यटन, इको-टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, वेलनेस और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार डब्लूटीएम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच संभावित निवेशकों, विदेशी टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन कारोबारियों को प्रदेश की क्षमताओं से परिचित कराने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा की विशेष रूप से लग्जरी हॉस्पिटैलिटी, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, ग्रामीण एवं अनुभव आधारित पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के क्षेत्र में राजस्थान की संभावनाएं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए आकर्षक हैं। इस तरह से डब्लूटीएम लंदन में राजस्थान की भागीदारी प्रदेश को एक बहुआयामी वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
लंदन में राजस्थान की शाही शाम, प्रवासी भारतीयों से पर्यटन सहयोग पर संवाद
एफएचटीआर के संयुक्त तत्वावधान में 2 नवंबर को आयोजित हुआ 'राजस्थान ईवनिंग इन लंदन'; अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड और प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा।
डब्लूटीएम लंदन 2026 के औपचारिक उद्घाटन से पहले 2 नवंबर को पर्यटन विभाग व फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लंदन में 'राजस्थान ईवनिंग इन लंदन' के तहत भव्य रोड शो आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड, हॉस्पिटैलिटी जगत और ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राजस्थान के ऐतिहासिक किलों-महलों, वन्यजीव पर्यटन, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और विशिष्ट पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित किया गया। राजस्थानी लोक नृत्य, पारंपरिक कलाओं और व्यंजनों ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न संगठनों और प्रवासी भारतीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए राजस्थान के साथ उनके जुड़ाव को मजबूत बनाने तथा प्रदेश के पर्यटन विकास में उनकी भागीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में ब्रिटेन में भारत के उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे, राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़, राजस्थान फाउंडेशन यूके चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, डॉ. प्रह्लाद पेरोडा, विजया दवे और सुरेंद्र शेखावत सहित प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के कुलदीप शेखावत और सुशील डोकवाल ने भी सहभागिता की।
रोड शो के माध्यम से राजस्थान ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कारोबारियों के साथ व्यावसायिक साझेदारी बढ़ाने के साथ ही प्रवासी भारतीय समुदाय को प्रदेश के पर्यटन, निवेश और सांस्कृतिक प्रचार से जोड़ने का संदेश दिया।
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं

भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 6 प्रतिशत के पार; प्याज, लहसुन और अदरक हुआ महंगा

मुंबई : BMC ऑफिस और PNB बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope