• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त; कई सीटों पर निर्दलीय आगे

Rajasthan Local Body Elections: Vote counting underway; BJP leads in early trends; Independents ahead on many seats - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव परिणामों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में भाजपा कई जगहों पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। वहीं, नगर पालिकाओं की बड़ी संख्या में सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

जैसलमेर नगर परिषद में अब तक 7 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनमें भाजपा ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4, 5, 6 और 7 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं, वार्ड नंबर 1 और 2 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। बाड़मेर जिले की चौहटन नगर पालिका में भी कुछ वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। यहां 5 वार्डों के नतीजे घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहा।
इन चुनावों के नतीजों से राजस्थान के शहरी निकायों में किस दल की पकड़ मजबूत है, इसकी तस्वीर साफ होगी। नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ रहे 35 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ हो रहा है।
बता दें कि राजस्थान के शहरी निकायों में मतदान दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को कराया गया था। पहले चरण में 162 शहरी निकायों में 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 147 निकायों में 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब सभी की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Local Body Elections: Vote counting underway; BJP leads in early trends; Independents ahead on many seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan nikay chunav result 2026, rajasthan municipal election results, vote counting live, jaipur nagar nigam, jodhpur kota udaipur chunav, bjp vs congress rajasthan, 309 urban bodies 10167 wards, sec rajasthan, rajasthan local body elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved