• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिजिटाईजेशन व नवाचारों में राजस्‍थान विधान सभा देश में अग्रणी : देवनानी

Rajasthan Legislative Assembly Leads the Country in Digitization and Innovation: Devnani - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधान सभा में राजस्‍थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति‍ लिमिटेड के मोबाइल ऐप का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान विधान सभा डिजिटाईजेशन व नवाचारों के माध्‍यम से देश की अग्रणी विधान सभा बन गई है। देवनानी ने इस मौके पर इस माह सेवानिवृत हो रहे तीन कर्मियों का सम्मान किया। देवनानी ने बताया कि विधान सभा में उनके द्वारा अध्‍यक्ष का पदभार संभालने के बाद अब तक यहां 55 अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हुए है। उन्‍होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहा है कि सभी को समय पर पदोन्‍नति मिले। इसीलिए इस दौरान विधान सभा सचिवालय में 125 कर्मचारी और अधिकारियों को पदोन्‍नति भी समय पर प्रदान की गई है। देवनानी ने कहा कि अब विधान सभा सचिवालय सेवानिवृत्ति से हो रही रिक्तियों को भरे जाने की कार्यवाही के लिए भी प्रयासरत है। देवनानी ने कहा कि विधान सभा की गरिमा बनी रहे, इसके लिए सभी को अपने दायित्‍व कर्त्‍तव्‍यनिष्‍ठ होकर पूरे करते रहने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान विधान सभा में लगातार डिजिटाईजेशन का कार्य चल रहा है। विधान सभा कर्मचारियों की सहकारी समिति के लेखे-जोखे भी अब डिजिटाईज हो गए है। विधान सभा में लगातार नवाचार हो रहे है। राजस्‍थान विधान सभा देश की विधान सभाओं में अग्रणी है। किसी भी संस्थान की प्रगति और सुचारु कार्यप्रणाली में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संस्थान की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देना सराहनीय है। सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो व्यक्ति को अपने अनुभवों के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने का अवसर भी प्रदान करता है। देवनानी ने विधान सभा के पुस्तकालय अधिकारी विकास चतुर्वेदी, सहायक अनुभाग अधिकारी देवी सिंह और जमादार यसवंत सिंह को माला, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्मानित किया। देवनानी ने तीनों कर्मियों को स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। देवनानी ने इस मौके पर सभी को करवा चौथ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव शर्मा और राजस्थान विधान सभा कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। समारोह का संचालन दुर्गादास मूलचंदानी ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Legislative Assembly Leads the Country in Digitization and Innovation: Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan assembly, vasudev devnani, digitalization, mobile app launch, legislative innovation, employee cooperative society, employee promotion, retirement felicitation, bharat bhushan sharma, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved