• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : वित्तीय वर्ष के अंत तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

Rajasthan: Leave for government officials and employees suspended until the end of the financial year, Chief Secretary issues order - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के समस्त सरकारी विभागों और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर 31 मार्च 2026 तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सरकार का यह निर्णय मार्च महीने में वित्तीय वर्ष के समापन से जुड़े कार्यों के समयबद्ध और सुचारू निष्पादन (Execution) को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 31 मार्च तक नया अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। पूर्व स्वीकृत अवकाश : जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश पहले से स्वीकृत हैं, वे भी केवल अत्यावश्यक या आपातकालीन स्थितियों में ही छुट्टियों का उपभोग कर सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम : इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण (Training) कार्यक्रम भी आयोजित या स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
मुख्य सचिव ने आदेश में निर्देश दिए हैं कि केवल अत्यावश्यक और आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी सूरत में अवकाश नहीं दिया जाए। सभी विभागाध्यक्षों और कंट्रोलिंग अधिकारियों को इन निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: Leave for government officials and employees suspended until the end of the financial year, Chief Secretary issues order
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan leave for government officials and employees suspended until the end of the financial year, chief secretary issues order\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved