• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : श्रम विभाग का अनोखा फरमान, जींस-टी शर्ट पहनकर न आएं कर्मचारी

Rajasthan Labour Departments Employees will not to wear jeans and T-shirts - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के श्रम विभाग ने कहा है कि विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान जींस और टी-शर्ट नहीं पहन सकते हैं। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विभाग ने 21 जून को जारी गए एक आदेश में कहा है कि ड्यूटी के दौरान अनौपचारिक पोशाक पहनने से रोकने को लेकर कर्मचारियों को दिए गए नोटिस के बावजूद लोगों ने नियमों का अवज्ञा जारी रखा है। आदेश में कहा गया है कि यह परिधान कार्यालय की गरिमा के खिलाफ होते हैं और शालीन नहीं दिखते हैं। आदेश जारी करने वाले श्रम आयुक्त गिरिराज सिंह कुशवाहा ने आईएएनएस से कहा, "यह सम्मानित तरीके से कार्यालय आने का एक सुझाव है। पोशाक व्यक्ति के कार्यालय में कर्मचारी होने का प्रतीक होना चाहिए, न कि एक आगंतुक जैसा दिखना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि मानक की अपेक्षा पर किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए इसे ड्रेस कोड नियम नहीं कहा जा सकता है।
लेकिन इसे लेकर राजस्थान कर्मचारी महासंघ खुश नहीं है। इस आदेश को अलोकतांत्रिक बताया गया है। इस आदेश को वापस कराने के लिए कर्मचारियों ने शपथ ली।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह का आदेश नहीं जारी किया जा सकता है।
कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा, "हम श्रम आयुक्त के आदेश को रद्द करने के लिए एक ज्ञापन सौंपेंगे।"
राजस्थान सरकार ने मार्च में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू करने की कोशिश की थी, लेकिन इसका विरोध होने के बाद उसे वापस ले लिया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Labour Departments Employees will not to wear jeans and T-shirts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: labor commissioner, giriraj singh kushwaha, rajasthan labour departments, employees, jeans and t-shirts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved