• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थानः विधायक एकादश को हरा आईएएस एकादश बनी चैंपियन, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मेन ऑफ़ द सीरीज

Rajasthan: IAS XI defeated MLA XI to become champions, Colonel Rajyavardhan Singh Rathore was named Man of the Series - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर

पंकज चौधरी के नाबाद अर्धशतक 55 और राष्ट्रदीप के 40 रनों की बदौलत आईएएस एकादश ने सोमवार को विधायक एकादश को सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी पर तीन दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में 9 विकेट से हराकर खिताब जीता। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मेन ऑफ़ द सीरीज रहे। जबकि पंकज चौधरी प्लेयर ऑफ़ थे फाइनल, अशोक चाँदना बेस्ट बैट्समैन तथा राष्ट्रदीप यादव बेस्ट बॉलर चुने गए। विधायक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए।
विधायक एकादश के कप्तान खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 38 गेंद पर 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली, जबकि पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना ने 20 गेंद पर तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
आईंएएस एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज ऋषि ने दो विकेट लिए। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईएएस एकादश की टीम ने पंकज चौधरी के शानदार 30 गेंदों में 12 चौकों की मदद से बनाए 55 रन व राष्ट्रदीप के 22 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से बनाए 40 रनों की मदद से आसानी से 9 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब जीता।
मैच का टॉस विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने करवाया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मौजूद थे। पारितोषिक वितरण संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया। इस प्रतियोगिता में पाँच टीमों विधायक एकादश, आईएएस एकादश, पत्रकार एकादश-ए, पत्रकार एकादश-बी एवं विधानसभा कर्मचारी एकादश ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: IAS XI defeated MLA XI to become champions, Colonel Rajyavardhan Singh Rathore was named Man of the Series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias xi, mla xi, pankaj chaudhary, rashtradeep yadav, 9-wicket victory, sawai mansingh stadium, jaipur, rajyavardhan singh rathore, ashok chandna, man of the series, friendly cricket tournament, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved