• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान आवासन मंडल बनायेगा विधायकों के लिए 160 फ्लैट्स

Rajasthan Housing Board will make 160 flats for MLAs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के विधायकों के लिए विधायक नगर पश्चिम में बहुमंजिली आवास बनाये जायेंगे। एक सौ साठ आवास राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बनाये जायेंगे। यह निर्णय मंगलवार को यहां राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि विधायकों को फर्नीचर्स सहित आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। यह आवास विधायक नगर पश्चिम में भूतल आठ मंजिल के होंगे। फ्लैटस की ऊंचाई 28 मीटर रहेगी। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल को जालूपुरा और विधायक नगर पूर्व में विधायकों के लिए बने मकानों की आवासीय भूमि प्रदान कर दी गई है। राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त श्री पवन अरोडा ने परियोजना के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Housing Board will make 160 flats for MLAs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan housing board, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved