• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को दो श्रेणियों में और मिले सम्मान

Rajasthan Housing Board got more honors in two categories - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त एवं सचिव अल्पा चौधरी को हैदराबाद से प्रशस्ति पत्र और सम्मान लेकर लौटे अधिकारियों ने भेंट कर प्रशस्ति पत्र सौंपे और शुभकामनाएं दी।

आयुक्त एवं सचिव को आवासन मुख्यालय आवास भवन में हैदराबाद से लौटे उप आवासन आयुक्त प्रथम केसी ढाका, उप आवासन आयुक्त द्वितीय जेएस बुगालिया, उप आवासन आयुक्त एवं तकनीकी सलाहकार आयुक्त बीएल स्वामी और आवासीय अभियंता श्री रोहित सिंह ने संपदा प्रबंधक दीपाली भगोतिया, मुख्य अभियंता (मुख्यालय) मनोज गुप्ता, अतिरिक्त नगर नियोजक अनिल माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विजय अग्रवाल, उप वित्तीय सलाहकार ओपी बुटोलिया, सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र भेंट किए। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को हैदराबाद में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को नरेडको (नेशनल रियल स्टेट डवलपमेंट काउंसिल) ने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में रियल एस्टेट में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा और राजस्थान आवासन मंडल को प्रशस्ति पत्र भेंट किए थे। चौधरी ने हैदराबाद से लौटकर आए अधिकारियों से उनके अनुभवों को जाना और उनकी हौसला अफजाई भी की।
गौरतलब है कि आवासन मंडल पिछले चार वर्षों में मंडल को कुल 37 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आईबीसी और स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड और नरेडको द्वारा दिए रियल एस्टेट कॉन्क्लेव जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Housing Board got more honors in two categories
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan housing board, commissioner, secretary alpa chowdhary, hyderabad, citation and honor, citation and best wishes presented, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved