जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में निर्माेही अखाड़ा के महंत भास्कर दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंह ने कहा है कि ‘‘ स्वर्गीय दास स्पष्टवादी, सिद्वांतवादी और आदर्शवादी संत थे। राम मंदिर निर्माण के आन्दोलन में उनकी विशेष भूमिका थी। मुझे स्मरण है पिछली बार जब मैं अयोध्या गया था, तब इनसे भेंट करने हेतु स्वयं मैं उनके आश्रम गया था। ‘‘
सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope