• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निर्यातकों के हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी राजस्थान सरकार - उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

Rajasthan government will move forward with positive thinking in the interest of exporters - Industry and Commerce Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर । नई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार को केन्द्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापार मंडल की बैठक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर ऐसी बैठकों से राज्यों और सभी संबंधित स्टेकहोल्डरों को अपनी बात रखने का एक मंच प्राप्त होता है, जिससे निर्यात और व्यापार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार निर्यातकों के साथ सकारात्मक सहयोग बनाकर उस दिशा में आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेगी।

राठौड़ ने कहा की व्यापार मंडल की बैठक में देश की आर्थिक प्रगति को तेजी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर, ट्रेड एसोसिएशन से चर्चा करके इस दिशा में आगे बढ़ने पर विचार- विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि हम ओपन टू बिज़नेस है, राजस्थान में एक्सपोर्टर्स को और अधिक समर्थन मिले, प्रदेश में हर तरह से व्यापार को आगे बढ़ाया जा सके, इसको देखते हुए हमारी सरकार में पॉलिसी बनाई जा रही है।
बैठक में राज्यों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा और आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हिमांशु गुप्ता भी उपस्थि​त थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan government will move forward with positive thinking in the interest of exporters - Industry and Commerce Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan government, will move forward, with positive thinking, in the interest of exporters, - industry and commerce minister, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved