जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले में एक स्तब्ध करने वाले मामले में एक 17 साल की लड़की को जंजीरों में बांधकर रखा गया और उसके पिता ने घर में ही उससे कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने अपने पिता पर उसके हाथ व पैर को भारी जंजीरों से बांध कर रखने व उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि उसने अपने पिता को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद उसके पिता ने उसके साथ यह बर्बरता की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लड़की के घर से बच निकलने व अपनी आप बीती सुनने के बाद उसके मामा ने यह शिकायत दर्ज कराई।
लड़की ने बताया कि उसके पिता ने बीते कई दिनों से उसे जंजीरों में बांधा हुआ था और दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की शुक्रवार को अपने पिता के चंगुल से बच निकली और अपने मामा के पास पहुंच गई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope