जयपुर,। राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पहल करते हुए सोमवार को राजस्थान डिस्कॉम्स एवं “सी-स्टेप” के भागीदार संस्थानों के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इस समझौते से प्रदेश में रूफटॉप सोलर का व्यापक प्रसार व प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होने के साथ ही रूफटॉप सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहन, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि, विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार तथा उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण प्रगति होने की अपेक्षा है।
विद्युत भवन में सोमवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सी-स्टेप), बैंगलुरू तथा इसके सहयोगी संस्थान सेंटर फॉर एनर्जी एनवायरमेंट एण्ड पीपुल जयपुर, इण्डीक एसोसिएट्स एल एल पी जयपुर तथा ट्रांजीशन रिसर्च गोवा के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि इस समझौते के तहत सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सी-स्टेप) एवं उसके भागीदार संस्थान राजस्थान डिस्कॉम्स के नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य करेंगे। इनके माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी विश्लेषण, क्षमता निर्माण एवं डेटा आधारित निर्णय, अनुसंधान सहयोग, सुझाव उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सी-स्टेप द्वारा डेटा सेंटर का निर्माण किया जाएगा तथा जयपुर एवं उदयपुर नगरों के लिए भू-स्थानिक डेटा आधारित अध्ययन व सौर क्षमता संबंधि रिकार्ड का आंकलन कर डेटा संधारित किया जाएगा। इस डेटा को राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा रूफटॉप सोलर के व्यापक प्रसार काम में लिया जा सकेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि आज हुए एम.ओ.यू के तहत सी-स्टेप द्वारा जयपुर एवं उदयपुर नगरों के लिए भू-स्थानिक विश्लेषण और डेटा-आधारित अध्ययन के माध्यम से रूफटॉप सोलर क्षमता का आकलन किया जाएगा, निर्णय हेतु आवश्यक विनिर्देश, एक ऑनलाइन सोलर असेसमेंट प्लेटफॉर्म और मल्टी-क्राइटेरिया एनालिसिस आधारित डेटा रूम विकसित किया जाएगा जिससे सौर परियोजनाओं की प्राथमिकता एवं योजना निर्माण में सहायता मिलेगी। डिस्कॉम अधिकारियों, उपभोक्ताओं, सौर डेवलपर्स, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य विभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशालाएँ आयोजित की जाएगी। राजस्थान में रूफटॉप सौर परियोजनाओं के विस्तार हेतु रणनीतिक रोडमैप तैयार किया जाएगा जिसमें संभावित साइटों की पहचान, निवेश मॉडल और नीति संबंधी सिफारिशें सम्मिलित होंगी। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा प्रदान किया गया डेटा गोपनीय रहेगा और सी-स्टेप एवं उसके भागीदार संस्थान इस डेटा का उपयोग केवल इस परियोजना के उद्देश्यों के लिए करेंगे। भू-स्थानिक विश्लेषण, डेटा रूम एवं तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का स्वामित्व राजस्थान डिस्कॉम्स के पास रहेगा।
समझौते की अवधि एवं वैधता
यह समझौता ज्ञापन प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए मान्य रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
इस अवसर पर जयपुर डिस्काम के निदेशक तकनीकी आर के शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता (पीएम सूर्य घर) महिमा साराभाई एवं सी-स्टेप के शांतनु रॉय, सीईईपी के अन्शुमान गोठवाल, ट्रांजिशन रिसर्च के डॉ. अमिता बासु एवं इण्डीक एसोसिएट्स के हिमान्शु त्रिवेदी उपस्थित रहे जिन्होंने इस समझौता ज्ञापन को राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया तथा कहा कि इस साझेदारी से राजस्थान में हर घर सौर ऊर्जा के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
साप्ताहिक राशिफलः ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानिए, कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका समय
अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिताए पल
अनिल कपूर को याद आया मिशन इम्पॉसिबल 4 का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
क्या आप अपने घुटनों के ऑपरेशन से बचना चाहते हैं?
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
राशिफल 5 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें
एक ऐसा मंदिर जहां आज भी ब्रह्मचारी रूप में तपस्या कर रहे हैं भगवान शिव
पौष कृष्ण पक्ष तृतीया: रविवार व्रत के विशेष लाभ और पूजा विधि
'सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल', पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
बिग बॉस में रहा है महिलाओं का जलवा, 19वें सीजन का विनर कौन फरहाना या तान्या?
आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
शोले के सेट पर जब हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ गए थे धर्मेंद्र, कुछ ऐसा था बसंती का रिएक्शन
फिल्म वा वाथियार की शूटिंग से एक रात पहले मैंने आत्मा देखी : कृति शेट्टी
बिग बॉस 19 : फेक गर्ल के टैग से फाइनलिस्ट तक तान्या मित्तल का शानदार रहा सफर, हमेशा दर्शकों की बनी रहीं फेवरेट
'वंदे मातरम' पर पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बहस, आजादी के 75 साल बाद अब याद आया : लोकसभा में बोली प्रियंका गांधी

'वंदे मातरम' के साथ हुए राजनीतिक छल के बारे में सभी पीढ़ियों को जानना चाहिए : राजनाथ सिंह

इंडिगो संकट पर बोलो राम मोहन नायडू, हम सख्त एक्शन लेकर अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल कायम करेंगे
राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर तक: शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर बॉलीवुड में पाया मुकाम
नेटफ्लिक्स ने की 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' को खरीदने की घोषणा, सब्सक्राइबर्स देख पाएंगे कई क्लासिक फिल्में
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
'बिग बॉस 19' के सेट पर पहुंचे शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना को किया सपोर्ट
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 08/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope