• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान दिवस - बाड़मेर से होगी कार्यक्रमों की शुरूआत, महिला सम्मेलन का होगा आयोजन

Rajasthan Day - Programs will start from Barmer, women conference will be organized - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप राज्य सरकार चार जातियों किसान, युवा, महिला एवं गरीब के कल्याण एवं उत्थान एवं आमजन के लिए गुड गवर्नेंस के क्रम में राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) वृहद् स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग ले और राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए समर्पण एवं सेवा-भाव से कार्य करे।

बाड़मेर से होगी कार्यक्रमों की शुरूआत, महिला सम्मेलन का होगा आयोजन
राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत 25 मार्च को बाड़मेर से होगी। यहां आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत लगभग 7.50 करोड रुपये की राशि का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, 3 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का डीबीटी, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओ को स्वीकृति, 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवार को 200 करोड़ रुपये की एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण प्रस्तावित है। साथ ही, अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने हेतु दिशा-निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, 36 महिला महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने हेतु पुस्तकालय उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश, प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं आगंतुकों की परिवहन, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने राजस्थान दिवस (30 मार्च) के अवसर पर सभी जिलों के सरकारी इमारतों पर साज-सज्जा एवं लाइटिंग करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, देवस्थान विभाग को मंदिरों में आरती कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक यू आर साहू को राजस्थान दिवस आयोजनों के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए राजस्थान दिवस गौरव की अनुभूति है। इस दिवस पर आमजन राजस्थान को विकसित बनाने के लिए सेवा और समर्पण भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्मिक विभाग को राजस्थान दिवस पर विकसित राजस्थान के संबंध में शपथ का प्रारूप बनाने के लिए निर्देशित किया। यह शपथ निजी एवं सरकारी संस्थानों के कार्मिकों द्वारा ली जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को राजस्थान दिवस के आयोजनों का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों द्वारा राजस्थान दिवस देश के अन्य प्रदेशों एवं विदेशों में भी उल्लास से मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर के दौरान देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा 30 मार्च, 1949 (वर्ष प्रतिपदा संवत् 2006) के अवसर पर दिए भाषण का उल्लेख करते हुए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस भारतीय रीति-नीति से मनाए जाने की घोषणा की थी।
बीकानेर में होगा किसान एवं एफपीओ कार्यक्रम
बैठक में मुख्यमंत्री को संबंधित अधिकारियों ने राजस्थान दिवस के संबंध में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 26 मार्च को बीकानेर में होने वाले किसान सम्मेलन में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) मेले का उद्घाटन, तथा 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तान्तरण किया जाएगा। साथ ही, इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राशि में वृद्धि एवं मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा-निर्देश जारी करना तथा मंगला पशु बीमा योजना में लाभान्वितों का दायरा बढ़ाना शामिल हैं। इसके अलावा पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढाकर 200 किए जाने तथा ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैल से खेती करवाये जाने पर 30 हजार की प्रोत्साहन राशि के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
भरतपुर में अन्त्योदय कल्याण समारोह तथा भीलवाड़ा में विकास एवं सुशासन उत्सव का आयोजन
27 मार्च को भरतपुर में आयोजित होने वाले अन्त्योदय कल्याण समारोह में पुलिस विभाग के 100 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाना, पावर ड्रिवन व्हील चेयर वितरण, दिव्यांगजनों को असिस्टिव डिवाइस वितरण, लगभग 91,000 निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रुपये का हस्तान्तरण, डाँग, मगरा, मेवात में 300 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण, ई-वर्क पोर्टल एवं ई-वर्क मोबाईल ऐप लॉन्चिंग, स्वामित्व योजना के तहत 3,000 पट्टा वितरण, 311 लोगों को डेयरी बूथ अलॉटमेंट, माटीकला बोर्ड द्वारा लगभग 50 लाभान्वितों को विद्युत चालित चाक का वितरण एवं दिव्यांगों के लिए समान अवसर नीति का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त ग्राम योजना, दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना, विधायक जन सुनवाई केन्द्र एवं पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली 150 यूनिट मुफ्त बिजली एवं मा के तहत न्यू पैकेज एवं नेत्र वाउचर स्कीम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
इसी क्रम में 28 मार्च को भीलवाड़ा में विकास एवं सुशासन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूडीएच-एलएसजी द्वारा डेलीगेशन के ऑर्डर जारी करना, अन्नपूर्णा भण्डार के दिशा-निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना के निर्देश, राजस्थान सर्कुलर इकॉनॉमी इन्सेन्टिव स्कीम के दिशा-निर्देश, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के दिशा-निर्देश एवं सब रजिस्ट्रार ऑफिस का समय सप्ताह में दो दिन प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक करने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक जिले की पंच गौरव बुकलैट का विमोचन, 3,317 करोड रूपये के कार्यों का शिलान्यास एवं 2,088 करोड रूपये के कार्यों का लोकार्पण, पत्रकारों के हैल्थ कवरेज योजना का विमोचन, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण के आदेश, ई-गर्वनेन्स अवार्ड, नवगठित जिलों में डी.एम.एफ.टी. के गठन के आदेश, राजस्थान सम्पर्क 2.0 पोर्टल का शुभारम्भ एवं चिकित्सा ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
कोटा में युवा एवं रोजगार उत्सव
इसी प्रकार 29 मार्च को जयपुर में अमर जवान ज्योति पर रन फोर फिट राजस्थान इवेन्ट का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कोटा में आयोजित युवा एवं रोजगार उत्सव में लगभग 7,000 नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं जिला मुख्यालय पर रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्किल नीति एवं युवा नीति का विमोचन, द्रोणाचार्य अर्वाडियों को भूमि आवंटन हेतु दिशा-निर्देश, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10,000 रुपये की सहायता हेतु योजना के दिशा-निर्देश, अटल ज्ञान केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान एवं बच्चों को बैग एवं यूनिफोर्म का डीबीटी प्रारंभ की जाएगी।
जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निवेश उत्सव
साथ ही, 30 मार्च को प्रदेश के प्रत्येक जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा माँगनियार प्रस्तुति एवं कत्थक एवं लोक नृत्यों की फ्यूजन प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम दिवस 31 मार्च को जयपुर में राईजिंग राजस्थान में 3 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की जाएगी। साथ ही, लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर एवं टेक्सटाइल पॉलिसी का विमोचन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Day - Programs will start from Barmer, women conference will be organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved