• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्या पायलट की शिकायतों से भरा कागज लेकर सोनिया से मिले गहलोत ?

Rajasthan crisis: Whatever has happened is sad, I am also hurt, says Gehlot - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास जाते समय रास्ते में गहलोत का मीडिया के कैमरों से सामना हुआ। इस दौरान गहलोत के हाथ में एक कागज था, जिसमें पायलट गुट की 'गुंडागर्दी' का विवरण था, भाजपा के साथ मिलीभगत से लेकर पार्टी छोड़ने तक की कई बातें लिखी हुई थीं। गहलोत ने हाथ से लिखा एक पेपर लिया था, जिसमें माफी के साथ पायलट के खिलाफ आरोप थे। पेपर में लिखा था- सचिन पायलट पार्टी छोड़ देंगे, इसमें '102 बनाम 18' भी लिखा था, यानी गहलोत को 102 विधायकों का समर्थन है जबकि पायलट के पास केवल 18 विधायक हैं जो उनका समर्थन कर रहे हैं। कागज के ऊपर लिखा था, जो हुआ वह बहुत दुखद है, मैं भी बहुत दुखी और आहत हूं। कागज में पायलट गुट के खिलाफ आरोपों की एक सीरीज थी। हालांकि, इनमें से आधे पॉइंट ही कैमरे में देखे जा सके क्योंकि बाकी गहलोत के हाथ से कवर थे। गहलोत ने लिखा था, पहला प्रदेश अध्यक्ष, जिन्होंने पद पर रहते हुए बगावत की।'
पेपर में ये भी लिखा था, हमारे पास 102 विधायक हैं, जबकि पायलट के पास केवल 18 हैं। भाजपा ने विधायकों को 10-50 करोड़ रुपये की पेशकश की। आरोपों में पुष्कर की घटना का भी जिक्र है। पुष्कर में राज्य मंत्री अशोक चंदना पर जूते फेंके गए जबकि पायलट के पक्ष में नारेबाजी की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan crisis: Whatever has happened is sad, I am also hurt, says Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan crisis, whatever has happened is sad, i am also hurt, says gehlot, ashok gehlot, sachin pilot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved