जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सोमवार को सहकारिता विभाग के 20 अधिकारियों को अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल), अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया है। जिसमें से 4 अधिकारियों को अतिरिक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल), 6 अधिकारियों को संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं 10 अधिकारियों को उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आदेशानुसार अतिरिक्त रजिस्ट्रार सर्व आलोक भटनागर, सोहन लाल लखानी, दुर्गा लाल बलाई एवं मोहम्मद असलम को अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल), संयुक्त रजिस्ट्रार सर्व पंकज अग्रवाल, संजय माथुर, महावीर प्रसाद यादव, गणेश लाल गुप्ता, उत्तम चंद तोषावड़ा एवं बृजेन्द्र राजोरिया को अतिरिक्त रजिस्ट्रार तथा उप रजिस्ट्रार सर्व योगेन्द्र कुमार जैन, संजय कुमार पाठक, बाबू लाल मीणा, ओम प्रकाश मीणा, सुरेन्द्र सिंह, कुमार विवेकानंद यादव, दिनेश कुमार शर्मा, मदन लाल गुर्जर, मंगत राम खन्ना एवं राधेश्याम चौहान को संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति दी गई है।
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope