नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस वार रुम में शनिवार देर रात तक चली बैठक में मंत्रियों के नाम पर सहमति बन गई है। बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रभारी अविनाश पांडे, पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट ने इस संबंध में विस्तार से चर्चा की है। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह जल्द हो सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में दो दिन से मंथन चल रहा है। शुक्रवार को भी दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मीटिंग तय थी, लेकिन ऐनवक्त पर बैठक रद्द हो गई। हालांकि, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ दोनों ने अलग-अलग चर्चा की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope