जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से रविवार को प्रदेश के 51 हजार बूथों पर बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार हटाओ के नारे के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि अगर बूथ पर कांग्रेस जीतेगी और खुद ही भाजपा सरकार सत्ता से दूर हो जाएगी और भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पायलट ने कहा कि 7 दिसंबर को वसुंधरा सरकार की विदाई तय है, और इसे कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश में है और इस अभियान के जरिये कांग्रेस ने सभी बूथों पर वसुंधरा और केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर किया है।
वहीं विद्याधर नगर से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व आईएएस अजय सिंह चित्तौड़ा ने कहा कि इस अभियान के जरिये कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट है और कांग्रेस की जीत के लिए बूथ स्तर की तैयारियां तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope