जयपुर। अशोक गहलोत 17 दिसंबर यानी कल सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल पर रखा गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कि अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट भी उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है, पूरे प्रदेश से लोग आएँगे...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आ रहे हैं, डॉ मनमोहन सिंह आ रहे हैं, देवगौड़ा आएँगे। विपक्ष से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेतागण आ रहे हैं, सभी लोग आ रहे हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे। इस समारोह में महागठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे। मायावती, शरद पवार, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
आगे देखें तस्वीरें---
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope